NEET Student Suicide Case: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कर्जत तालुका स्थित जलालपुर गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. यहां रहने वाली छात्रा अंकिता सांगले ने परीक्षा के नतीजे आने के बाद अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों का कहना है कि नीट परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक अंक न मिलने के कारण वह पिछले कुछ समय से भारी मानसिक तनाव से गुजर रही थी. अंकिता को इस परीक्षा में 166 अंक हासिल हुए थे. रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे जब वह अपने पढ़ाई वाले कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं निकली, तो घरवालों ने दरवाजा खोला और देखा कि उसने फांसी लगा ली थी.
केस दर्ज और पुलिस जांच जारी
अंकिता को उसके परिवार ने पढ़ाई के लिए अलग कमरा दे रखा था, ताकि वह शांत माहौल में तैयारी कर सके. घटना की भनक लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन को मामले की सूचना दी गई. पुलिस ने अन्ना सांगले से मिली जानकारी और शिकायत के आधार पर पुलिस स्टेशन में एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर लिया है. मृतका की कजिन ने भी मीडिया को बताया कि अंकिता परीक्षा के परिणामों को लेकर काफी परेशान थी. पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: ‘मेरे बच्चे मेरी बात नहीं मानते हैं…’, BJP मंत्री की बेटी के Gen Z आंदोलन में शामिल होने पर बोले असम CM हिमंता बिस्वा
सांसद ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र के सांसद नीलेश लंके ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और शोक जताया. इस दौरान उन्होंने छात्रा की मौत के लिए सीधे तौर पर सरकार और व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है. सांसद ने मांग उठाई है कि अंकिता की मौत के जिम्मेदार लोगों और नीट पेपर लीक मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया जाना चाहिए. परिजनों का दावा है कि पेपर लीक से पहले हुए अभ्यास टेस्ट में अंकिता के काफी अच्छे नंबर आते थे, लेकिन गड़बड़ियों की वजह से उसका भविष्य खराब हो गया.
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
9 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
11 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
11 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines