हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बुजुर्ग महिला को ले जा रही एंबुलेंस में हुआ विस्फोट, गाड़ी जलकर खाक

Ambulance cylinder explosion in Mumbai: मुंबई में इलाज के लिए बुजुर्ग महिला को ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

Ambulance cylinder explosion in Mumbai: मुंबई में बहुत ही भयावह हादसा हो गया है। यहां पर 74 साल की बुजुर्ग महिला को ले जा रही एंबुलेंस में विस्फोट हो गया। इसके बाद फिर ऑक्सीजन सिलेंडर भी फट गया। इससे ऑक्सीजन सप्लाई कट जाने के चलते मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एंबुलेंस भी जलकर खाक हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, नीलाबाई कवलदार को इलाज के लिए कर्नाटक में उनके गृहनगर ले जाया जा रहा था, जब यह घटना घटी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें आग लगने के बाद एंबुलेंस पूरी तरह जल गई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के पुणे-बाउंड लेन पर हुई। एंबुलेंस के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण लगातार दो विस्फोट हुए, जिससे पीड़ित सहित वाहन में मौजूद सात लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, बुजुर्ग महिला को छोड़कर बाकी छह लोगों ने एंबुलेंस से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन नीलाबाई ने ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ दिया।

74 साल की बुजुर्ग महिला को ले जा रही एंबुलेंस में विस्फोट

वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि  हादसा कितना भयावह हुआ होगा। एंबुलेंस के इंजन में विफोट होने की वजह से ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। जिससे गाड़ी बुरी तरह जल गई है, साथ ही उसके परखच्चे उड़ गए। वहीं, इस वीडियो में अभी भी गाड़ी में आग लगी हुई देखी जा सकती है, जो घटना को साफ-साफ बयां कर रही है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, जब पहला विस्फोट हुआ तो एंबुलेंस उलटी चलने लगी और एक खड़ी मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिससे घटना से होने वाली क्षति तेज हो गई। विस्फोट ने न केवल एम्बुलेंस को तबाह कर दिया, बल्कि मोटरसाइकिल को भी गंभीर क्षति पहुंचाई, जिससे त्रासदी और बढ़ गई। रिपोर्ट के अनुसार, नीलाबाई को बचाने के प्रयास में एक अन्य एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।

ये भी पढ़िए: Video: दरवाजा खुला लेकिन लिफ्ट नहीं आई, अंदर गया तो चार मंजिल से सीधा नीचे गिरा बुजुर्ग शख्स, मौके पर हुई मौत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola