हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

लोकसभा चुनाव में हो गई गलती... अजित पवार ने सबके सामने कबूल की ये बड़ी बात

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को चुनाव मैदान में उतारना उनकी बड़ी गलती थी।

विज्ञापन
Ajit Pawar

Ajit Pawar Made mistake fielding wife against sister: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को चुनाव मैदान में उतारना उनकी बड़ी गलती थी। मीडिया में दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि मैं अपनी सभी बहनों से प्यार करता हूं, राजनीति को घरों में घुसने नहीं देना चाहिए। मैंने अपनी बहन के खिलाफ सुनेत्रा को उतारकर गलती की, ऐसा नहीं होना चाहिए था। लेकिन ये एनसीपी के संसदीय बोर्ड का फैसला था।

दरअसल, अजित पवार महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक जनसंपर्क कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने ये बातें कहीं, इस इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र सरकार की ‘मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना’ के बारे में लोगों को बताया। उनका कहना था कि इस योजना उद्देश्य महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

 

ये भी पढ़ें: गोवा में 40 दिन के लिए अमेरिकी महिला को पेड़ से किसने बांधा? चल गया पता…

 

रक्षा बंधन पर बहन से मिलेंगे उपमुख्यमंत्री 

कार्यक्रम के दौरान मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वे रक्षा बंधन पर अपनी बहन से मिलेंगे? उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केवल किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विकास और कल्याण योजनाओं पर बोलने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वे खुद की आलोचना का जवाब नहीं देंगे। हालांकि पत्रकारों के बार-बार पूछने पर उन्होंने जवाब दिया कि फिलहाल मैं दौरे पर हूं, अगर उस दिन (सुप्रिया सुले) और उनकी बहनें एक ही स्थान पर होंगे तो वह उनसे जरूर मिलेंगे।

एनसीपी का हुआ था विभाजन

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में सुनेत्रा पवार ने एनसीपीएसपी सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ बारामती सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन सुनेत्रा हार गई थीं। इसके बाद वे राज्यसभा के लिए चुनी गईं। बीते जुलाई में एनसीपी का विभाजन हो गया था, अजित पवार और पार्टी के अन्य कुछ विधायक शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल हो गए थे। चुनाव आयोग ने अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को असली एनसीपी करार दिया था। वहीं, दिग्गज नेता शरद पवार के नेतृत्व में एनसीपीएसपी का गठन किया गया था।

ये भी पढ़ें: अजित पवार के साथ गठबंधन क्यों? फडणवीस ने RSS को बताए कारण, जानें किन मुद्दों पर हुई बात?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें