Live Updates
08:13 (IST) 29 Jan 2026
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: सुप्रिया सुले, रोहित पवार और परिवार के बाकी सदस्य अजित पवार के काटेवाड़ी स्थित घर पर इकट्ठा हुए

watch बारामती: NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले, विधायक रोहित पवार और पवार परिवार के अन्य सदस्य महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजीत पवार के काटेवाड़ी स्थित घर पर इकट्ठा हुए। pic.twitter.com/ltRcgdnuyD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2026

08:00 (IST) 29 Jan 2026
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates:अजित पवार का पार्थिव शरीर अस्पताल से बाहर लाया गया

07:44 (IST) 29 Jan 2026
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: अजित पवार के बेटे पार्थ अंतिम संस्कार से पहले हॉस्पिटल पहुंचे, व्यवस्थाएं देखीं

watch बारामती: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार आज होने वाले अंतिम संस्कार से पहले पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। pic.twitter.com/psVmzW7Mra

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2026

07:35 (IST) 29 Jan 2026
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: आज 11 बजे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र में आज डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार होगा। 11 बजे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदा दी जाएगी।

22:38 (IST) 28 Jan 2026
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: अजित पवार के निधन पर भावुक हुए एकनाथ शिंदे, बोले- “राजनीति करने का वक्त नहीं”

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कहा, “मुझे जब दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बारे में पता चला मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। दिलदार, स्पष्टवक्ता, काम करने वाला हमारा सहयोगी हमारे बीच नहीं रहा। हम एक टीम की तरह काम कर रहे थे… इस घटना पर कोई राजनीतिक बात करना दुर्भाग्यपूर्ण है।”

22:36 (IST) 28 Jan 2026
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: “आज राजनीति का दिन नहीं, महाराष्ट्र माफ नहीं करेगा”, चंद्रशेखर बावनकुले का ममता बनर्जी पर हमला

अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “वे हमारे परिवार के बहुत करीब थे, जिनके हम 22 सालों से सुख-दुख में साथ हैं…यह महाराष्ट्र का बहुत बड़ा नुकसान है। यह घटना दुखद है। महाराष्ट्र और भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है।” अजित पवार के निधन पर पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के बयान पर उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी मानसिक रूप से लकवाग्रस्त हो गई हैं। आज राजनीति का दिन नहीं है। महाराष्ट्र की संस्कृति ऐसी नहीं है। मुझे लगता है कि महाराष्ट्र की जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी।”

21:07 (IST) 28 Jan 2026
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: अमित शाह कल जाएंगे बारामती, अजित पवार के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को महाराष्ट्र के बारामती पहुंचेंगे. वह आज सुबह विमान हादसे में निधन हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार, उनके साथ भाजपा नेता नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे.

20:05 (IST) 28 Jan 2026
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: विमान हादसे के बाद भारतीय वायुसेना ने लिया एक्शन, एयर कमांडर की टीम तैनात

बारामती हवाई अड्डे पर दुखद विमान दुर्घटना के बाद तत्काल अनुरोध के जवाब में, भारतीय वायु सेना ने अपने एयर कमांडर की टीम को तैयार किया है. वे साइट से सुरक्षित हवाई संचालन का समर्थन करने के लिए आवश्यक बुनियादी हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) और मौसम संबंधी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं.

19:25 (IST) 28 Jan 2026
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: NCP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पार्टी ऑफिस में की श्रद्धांजलि अर्पित

NCP कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दिल्ली में पार्टी ऑफिस में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

18:36 (IST) 28 Jan 2026
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: अजीत पवार के निधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया शोक

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु को देश के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना करते हुए हादसे में जान गंवाने वाले पायलट, सह-पायलट और अन्य सहयोगियों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

18:11 (IST) 28 Jan 2026
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: शिवराज सिंह चौहान ने कहा महाराष्ट्र की राजनीति के नायक थे अजीत पवार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, “…हमारे साथी अजीत पवार जी जो महाराष्ट्र की राजनीति के ऐसे नायक थे, सदैव प्रासंगिक रहे। महाराष्ट्र की प्रगति और विकास में उन्होंने अतुलनीय योगदान दिया। सच में महाराष्ट्र में तो आज का दिन, उनके निधन के कारण काला दिन है। मेरे भी उनसे गहरे रिश्ते थे। वे मेरे मित्र थे। मैं परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दे। महाराष्ट्र को, उनके साथियों को और अनुयायियों को ये गहन दुख सहन करने की क्षमता दे।”

17:29 (IST) 28 Jan 2026
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: अजीत पवार विमान क्रैश के बाद घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

अजीत पवार के चार्टर विमान क्रैश होने के बाद फॉरेंसिक टीम ने बारामती पहुंचकर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है. टीम दुर्घटना के तकनीकी कारणों और मलबे की बारीकी से जांच कर रही है.

17:19 (IST) 28 Jan 2026
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अजित पवार के निधन पर जताया दुख

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, “महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार मेरे बहुत करीबी दोस्त थे। मैं गोवा सरकार और गोवा के लोगों की तरफ से संवेदना व्यक्त करता हूं। हमने एक दूरदर्शी नेता को खो दिया है, जिन्होंने महाराष्ट्र के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया। मैंने एक करीबी दोस्त खो दिया है। उन्होंने कई सालों तक महाराष्ट्र के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया और अथक प्रयास किया…”

17:00 (IST) 28 Jan 2026
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: पीएम नरेंद्र मोदी ने अजित पवार के निधन पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज सुबह ही महाराष्ट्र में एक दुखद विमान दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और कुछ दोस्तों को हमसे छीन लिया है। अजित दादा ने महाराष्ट्र और देश के विकास में बड़ा योगदान दिया है। मैं अजित पवार के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। जिन साथियों को हमने इस हादसे में खोया है, इस पीड़ा की घड़ी में हम सभी उनके परिजनों के साथ हैं…”

16:24 (IST) 28 Jan 2026
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: VSR ने दुर्घटनाग्रस्त प्लेन को किया था ऑपरेट

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) के अधिकारी VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (जो VSR एविएशन के तौर पर काम करती है) के ऑफिस में मौजूद हैं, जिसने दुर्घटनाग्रस्त प्लेन को ऑपरेट किया था।

15:49 (IST) 28 Jan 2026
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने जताया दुख

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, “अजित पवार के निधन की खबर बहुत ही दुखद है। उन्होंने गठबंधन में रहकर महाराष्ट्र के विकास के लिए मार्ग प्रशस्त किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। उनके परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

15:36 (IST) 28 Jan 2026
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: अजीत पवार का पार्थिव शरीर शाम 5 बजे से अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा

अजीत दादा का पार्थिव शरीर शाम 5 बजे से अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. अंतिम यात्रा कल सुबह 9 बजे निकलेगी. अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान, विद्यानगरी चौक, बारामती मैदान में होगा.

15:33 (IST) 28 Jan 2026
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने जताया दुख

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, “बहुत ही दुख की बात है। मेरी उनसे कई बार भेंट हुई है। महाराष्ट्र और देश ने एक नेक इंसान और अच्छा नेता खो दिया। उनके परिवार के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।”

15:31 (IST) 28 Jan 2026

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण है कि अजित पवार हमारे बीच नहीं हैं… हम लोग साथ रहे हैं। एक मजबूत व्यक्ति जिसने महाराष्ट्र की राजनीति में 1991 से काम किया, सांसद, विधायक, मंत्री व उपमुख्यमंत्री के तौर पर। ये पूरे महाराष्ट्र के लिए, पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।”

14:35 (IST) 28 Jan 2026
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: बारामती पहुंचे शरद पवार

एनसीपी नेता और अजित पवार के चाचा शरद पवार बारामती पहुंच चुके हैं। यहीं डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ था। शरद पवार के अलावा सुप्रिया सुले, अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटा पार्थ पवार भी बारामती पहुंचे हैं।

Ajit Pawar Plane Crash Updates: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए 28 जनवरी का दिन काला दिन साबित हुआ। एक प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई। साथ ही प्लेन में मौजूद अन्य 5 लोगों की भी मौत हो गई। अजित पवार जिला परिषद चुनाव में प्रचार के लिए बारामती रवाना हुए थे। बारामती में अजित पवार की 4 सभाएं होने वाली थीं। लैडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

कौन थे अजित पवार-

अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे नामी नेताओं में से एक थे और लंबे समय से राज्य की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाए हुए थे. वे राष्ट्रीय किसान कांग्रेस (NCP) के वरिष्ठ नेता थे और शरद पवार के भतीजे भी थे. महाराष्ट्र में वे जनता और पार्टी दोनों के बीच काफी भरोसेमंद और मजबूत नेता माने जाते थे. इसलिए पिछले कुछ सालों में उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा में कई बार जीत हासिल की थी और राज्य के वित्त मंत्री के तौर पर भी काम किया था.

---विज्ञापन---

पूरी खबर यहां पढ़ें- Who Was Ajit Pawar: कौन थे महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार? बारामती प्लेन क्रैश में गवाईं जान 

---विज्ञापन---

हादसे से जुड़ी हर जानकारी के लिए बने रहिए लाइव अपडेट के साथ...