Imtiaz Jaleel: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के सीनियर लीडर और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने रविवार को धुले में आयोजित एक सभा में राज्य सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। जलील ने आरोप लगाया कि भाजपा उपमुख्यमंत्री अजित पवार के जरिए मुस्लिम समुदाय को अपने करीब लाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी देते हुए कहा कि जामनेर में हुई मॉब लिंचिंग की घटना के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
‘कानून सबके लिए एक जैसा हो’
पूर्व सांसद ने अपने भाषण में कहा कि जब आम नागरिकों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाते हैं, तो फिर बजरंग दल से जुड़े लोगों के घरों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कानून का पालन कुछ गिने-चुने लोगों पर ही होता है?
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में स्वतंत्रता दिवस पर चिकन-मटन की दुकानों को बंद रखने पर बवाल, AIMIM नेता ने सीएम को भेजा न्योता
‘देश सबका है, ये किसी के एकाधिकार में नहीं’
जलील ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में मुस्लिम समुदाय का योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा है, और यह देश सभी का है। उन्होंने कहा, ‘यह देश किसी के बाप का नहीं है। हर नागरिक को बराबरी का हक मिलना चाहिए।’
‘NCP नहीं, तो सीधे भाजपा में चले जाते’
अपने भाषण के दौरान इम्तियाज जलील ने पार्टी छोड़ने वाले कुछ पूर्व विधायकों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ‘उन्हें एनसीपी में जाने के बजाय सीधे भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए था।’ उन्होंने यह भी कहा कि ‘वे हर शहर से एक ऐसा नेता खड़ा करेंगे, जो समाज के अधिकारों के लिए आवाज उठाएगा।’
स्थानीय चुनावों के लिए AIMIM को समर्थन की अपील
सभा के आखिर में जलील ने उपस्थित लोगों से आगामी नगर निगम, जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में AIMIM का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘पार्टी को स्थानीय स्तर पर मजबूत बनाना अब जरूरी हो गया है। जनता ने हमेशा पार्टी को पहचानकर समर्थन दिया है।’
ये भी पढ़ें: ‘मैं तो देखूंगा भी नहीं’, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान भारत-पाकिस्तान मैच पर भड़के ओवैसी
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
5 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
8 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
8 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines