हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

44 साल बाद BMC में बीजेपी का मेयर, रितु तावड़े बनीं मुंबई की निर्विरोध प्रथम नागरिक, डिप्टी मेयर बने संजय घाड़ी

मुंबई में नई सरकार बन गई है। मेयर की कुर्सी बीजेपी और डिप्टी मेयर की कुर्सी शिवसेना (शिंदे) के खाते में गई है। रितु तावड़े मुंबई की निर्विरोध मेयर और संजय घाड़ी डिप्टी मेयर बन गए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

मुंबई को नया मेयर मिल गया है। 44 साल बाद यह कुर्सी महायुति के सहयोगी बीजेपी के खाते में आई है। अब रितु तावड़े बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (बीएमसी) की नई मेयर बन गई हैं। पिछले 25 सालों से बीएमसी पर शिवसेना (UBT) का कब्जा चल रहा था।

बीजेपी की रितु तावड़े निर्विरोध मुंबई की मेयर नईं मेयर बनी हैं। वहीं शिवसेना शिंदे के संजय घाड़ी मुंबई के नए उप- महापौर बने हैं। इस मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। बता दें कि रितु तावड़े ने इस बार वार्ड 132 से पार्षद का चुनाव जीता है। घाडी वार्ड 5 से चुने गए हैं। निर्विरोध चुनने के बाद बीजेपी ने जश्न मनाया।

यह भी पढ़ें: नगर परिषद, BMC के बाद जिला परिषद और पंचायत समिति में भी चला बीजेपी का जादू, विपक्ष चारों खाने चित

विज्ञापन

बीएमसी में बीजेपी दूसरी बार

रितु तावड़े मुंबई की 77वीं मेयर बन चुकी हैं। रितु मुंबई में मेयर का पद संभालने वाली दूसरी BJP कॉर्पोरेटर हैं। बीजेपी के पहले मेयर डॉ. प्रभाकर पई थे। वे पार्टी की स्थापना के कुछ ही साल बाद साल 1982 से 1983 तक मेयर पद पर रहे थे। इसके बाद शिवसेना ने साल 1997 में BMC पर कब्जा जमा लिया था। करीब तीन दशकों के बाद BJP ने बीएमसी की सत्ता में वापसी की है।

बता दें कि बीएमसी की 227 सीटों पर भाजपा ने 89 सीटें हासिल की थीं। इसके साथ बीजेपी बीएमसी में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं शिवसेना ने 29 सीट जीतीं। महायुति गठबंधन के पास कुल 118 पार्षद हैं। महायुति ने बीएमसी में 114 के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। सबसे बड़ी पार्टी होने के चलते बीजेपी के सामने मेयर पद का रास्ता साफ था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कौन हैं रितु तावड़े? जो होंगी बीएमसी की अगली मेयर, BJP ने किया ऐलान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola