Aditya Thackeray Targets Eknath Shinde: शिवसेना UBT के नेता पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने उल्हासनगर फायरिंग की घटना को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निशाने पर लिया है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई में गैंगवार चल रहा है और इसके सरगना सीएम एकनाथ शिंदे हैं।
सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट का बनाया अध्यक्ष
आदित्य ठाकरे ने कुछ वारदातों का भी जिक्र किया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि इसके पहले माहिम विधानसभा सीट शिंदे गुट के विधायक सदा सर्वरणकर गणपति उत्सव के दौरान सरेआम गोलियां चलाई थी, उनपर कठोर कार्यवाई करने की बजाय विधायक को सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बना दिया।
यह भी पढ़ें: शिवसेना नेता को गोली मारने का वीडियो आया सामने, BJP विधायक ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
राज्य की जनता देगी जवाब
शिंदे गुट के एक और विधायक प्रकाश सुर्वे का बेटा अपहरण की वारदात को अंजाम देता है, लेकिन उसपर भी कार्यवाई नही हुई है। महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अधिकारी का बेटा महिला पर गाड़ी चला देता है। लेकिन उसपर कोई कार्यवाई नही किया गया। क्योंकि उसे राज्य के गृहमंत्री का साथ मिला हुआ है। वहीं अगर विपक्ष का कोई नेता 50 खोके एकदम ओके का नारा लगा देता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। राज्य की जनता इन सब का जवाब आने वाले चुनाव में देगी।
यह भी पढ़ें: Maharashtra में भाजपा विधायक की गुंडागर्दी, थाने में घुसकर शिवसेना नेता को मारी गोली
मुंबई को करना चाहते है बर्बाद
आदित्य ठाकरे ने बृहनमुंबई महानगर पालिका के कमिश्नर इकबाल सिंह चहल को भी निशाने पर लिया। आदित्य ठाकरे ने कहा कि महालक्ष्मी रेस कोर्स में सेंट्रल पार्क बनाने की बात कही जा रही है जो झूठ है। अगर सेंट्रल पार्क बनाया जा रहा है तो कोस्टल रोड पर अंडर ग्राउंड पार्किंग होते हुए भी रेस कोर्स में अंडर ग्राउंड पार्किंग क्यों बनाई जा रही है। यह सब इकबाल सिंह चहल दिल्ली में पोस्टिंग पाने के लिए कर रहे हैं वो मुंबई को बर्बाद करना चाह रहे हैं।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
4 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines