Maharashtra Nashik Horrific Road Accident: महाराष्ट्र नासिक जिले के चांदवड तालुका के राहुद घाट से एक बड़े हादसे की खबर आई है। बीती रात हुए इस भंयकर एक्सीडेंट में एक साथ कई गाड़ियां आपस में टकरा गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 16 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर आई है। ये हादसा इतना भयंकर था की सभी गाड़ियां बुरी तरह से डैमेज हो गईं।
कैसे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, मालेगांव की ओर जा रहे एक कंटेनर के ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई जिस वजह से गाड़ी का कंट्रोल खो गया। इस वजह से हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही अन्य गाड़ियां एक के बाद एक उसकी चपेट में आ गई।
यह भी पढ़ें: 40 यात्रियों से भरी बस के ट्रक से टकराने पर 7 की मौत, Gujarat’s Kachchh में हादसा
इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
हादसा इतना भीषण था कि सभी गाड़ियां बुरी तरह से डैमेज हो गईं और 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इसके अलावा 16 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। सभी का वहां इलाज चल रहा है, और इसमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे के बाद लगा लंबा जाम
एक साथ इतनी सारी गाड़ियों का आपस में टकराना और 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो जाने के कारण सनसनी फैल गई। इस हादसे के बाद लंबा जाम लग गया और लोगों को अपने गंतव्य स्थान पर जाने में काफी समय लगा।
यह भी पढ़ें: Yuzvendra के डिवोर्स में 60 करोड़ की एलिमनी का दावा झूठा, Dhanashree के परिजन बोले
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
14 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
16 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
16 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines