40 यात्रियों से भरी बस के ट्रक से टकराने पर 7 की मौत, Gujarat's Kachchh में हादसा

Horrific accident Gujarat Kutch: गुजरात के कच्छ में एक बस और ट्रक में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई लोग घायल भी हुए हैं।

Horrific accident Gujarat Kutch

Horrific accident Gujarat Kutch

Horrific accident Gujarat Kutch: गुजरात के कच्छ से खबर आई है कि एक बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हुई। ये एक्सीडेंट इतना भयानक था कि गाड़ी चकनाचूर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बस में 40 लोग सवार थे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार हादसे में 7 लोगों के मौत की खबर आई है और कई लोग घायल हुए हैं। कहा ये भी जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन

7 लोगों की मौत कई घायल

ये हादसा गुजरात के कच्छ में हुआ जिसमें एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। बस में 40 लोग सवार थे जिसमें से 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है। पुलिस को इसकी सूचना मिली और आनन-फानन में घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सड़क पर दिखे शव

हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद के जो फोटो सामने आए हैं वो दिल दहला देने वाले हैं। सड़क पर लाशें ही लाशें दिखाई दीं जिन्हें देख किसी का भी मन विचलित हो सकता है। वहीं बस की हालत इतनी खराब है कि वो पूरी तरह से डैमेज हो चुकी है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने की मदद

इस एक्सीडेंट का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि भयानक हादसे के बाद सड़क पर शव बिखरे पड़े हैं। आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ दिखाई दी जो घायलों की मदद करते नजर आए। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ