ईद से पहले महाराष्ट्र के बीड में स्थित मस्जिद पर बॉम्ब ब्लास्ट देखने को मिला था। इसे लेकर महाराष्ट्र की सियासत एक बार फिर उबाल मार रही है। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अबू आजमी ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। अबू आजमी का कहना है कि अगर ऐसा काम कोई मुसलमान करता तो अब तक उसके घर पर बुलडोजर चल चुका होता। मगर क्या अब बुलडोजर पंचर हो गया है? यह सब इस देश में क्या हो रहा है?
सरकार पर साधा निशाना
बीड में मस्जिद पर हुए बम धमाके को लेकर अबू आजमी आगबबूला हो गए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जब मंत्री और मुख्यमंत्री जैसे लोग मुसलमानों के खिलाफ रोजाना कुछ न कुछ बातें करेंगे, तो आम और शरीफ जनता के मन में भी मुसलमानों के लिए नफरत पैदा हो जाएगी। यह सब उसी का नतीजा है।
यह भी पढ़ें- मुंबई के मालाबार हिल में खुला पहला एलिवेटेड नेचर ट्रेल, अब पेड़ों की चोटियों के बीच लें सैर का मजा
मस्जिद हमले पर बोले
मस्जिद हमले पर सवाल खड़े करते हुए अबू आजमी ने कहा कि एक आदमी अपना स्टेटस लगाता है और रात को 9:30 बजे चैलेंज करता है कि यहां पर मस्जिद कैसे बनी? इसे तोड़ दो नहीं तो मैं तोड़ दूंगा। 2:30 बजे रात को मस्जिद पर बम मार देता है। ऐसे शख्स पर आसान धाराएं लगाई जाती हैं।
NIA और ATS कहां है?
अबू आजमी ने कहा कि मेरे देश में अगर कोई प्लानिंग करता है और सरकार को कहीं से इसके बारे में पता चलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है। बेशक उसने बम न मारा हो बस प्लानिंग की हो, तब भी ATS और NIA जैसा संस्था जांच में जुट जाती हैं। मगर यहां कोई नजर नहीं आ रहा है। मेरा मांग है कि आंतकवाद के तहत सख्त से सख्त दफाएं लगनी चाहिए।
बुलडोजर पंच हो गया- अबू आजमी
बुलडोजर एक्शन पर तंज कसते हुए अबू आजमी ने कहा कि मस्जिद पर बम मारने वाले पर कोई नरमी न बरती जाए। अगर मुसलमानों ने कहीं कुछ किया तो तुरंत बुलडोजर आता है और उनका घर गिरा दिया जाता है। मगर यहां अभी तक बुलडोजर नहीं आया। लगता है कि बुलडोजर पंचर हो गया है। यह सब क्या हो रहा है देश में?
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: रमजान के दौरान बीड के मस्जिद में विस्फोट, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
13 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
4 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines