महाराष्ट्र: रमजान के दौरान बीड के मस्जिद में विस्फोट, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड

महाराष्ट्र के बीड जिले में अर्धमसला गांव की एक मस्जिद में आज 4 बजे विस्फोट हुआ। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई।

Explosion in Beed mosque
विज्ञापन

अंकुर जायसवाल

महाराष्ट्र के बीड जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले के अर्धमसला गांव की एक मस्जिद में रविवार तड़के सुबह करीब 4 बजे विस्फोट हुआ। जानकारी के अनुसार, रमजान के दौरान मस्जिद में यह विस्फोट हुआ। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर पहुंची। इसके तुरंत बाद पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे।

विज्ञापन

बीड अर्धमसला या गावांमध्ये रात्री दोन ते अडीच च्या दरम्यान मशिदीत विहिरीला व डोंगर कोरण्यास वापरणारे ब्लास्ट करणारे तोटे मशिदीच्या दरवाजे व खिडक्या मध्ये लावून ब्लास्ट केले दरम्यान मशिदला तडे गेलेले आहेत.

पोलीसांनी दोन संशयितांना ताब्यात घेतले असुन पुढचा तपास सुरु आहे ! pic.twitter.com/YIs8tUxSNC

— MarathiMusalman (@MusalmanMarathi) March 30, 2025

विज्ञापन

विस्फोट में हुआ नुकसान

फिलहाल, पुलिस यह विस्फोट किसने किया और यह कैसे हुआ, इसकी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। हालांकि, मस्जिद की दीवार को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

क्या बोले एसपी नवनीत कावत?

बीड के एसपी नवनीत कावत ने कहा कि जो घटना हुई वह बेहद निंदनीय है, और पुलिस और प्रशासन तत्पर हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। किसी एक व्यक्ति ने अगर ऐसा किया है, तो इसका मतलब यह नहीं कि जिले की शांति भंग की जाए। नवनीत कावत ने बताया कि 2 को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ