17 करोड़ की चांदी लेकर जा रही वैन पलटी, मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर मचा हड़कंप

दुर्घटनाग्रस्त वैन में करीब 600 किलो चांदी की ईंटें लदी हुई थीं, जिनकी कीमत लगभग 17 करोड़ 66 लाख रुपये बताई जा रही है. यह खेप मुंबई स्थित नाकोडा बुलियन कंपनी से गुजरात के वापी GIDC इलाके में मौजूद मोदी सन्स लिमिटेड के पास भेजी जा रही थी.

Silver
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर जिले के मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब करोड़ों रुपये की चांदी लेकर गुजरात जा रही एक वैन अचानक पलट गई. हादसा चारोटी फ्लाईओवर पर हुआ, जहां तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर उलट गई. घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई और इलाके में हड़कंप मच गया.

वैन में थी 600 किलो की चांदी


जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त वैन में करीब 600 किलो चांदी की ईंटें लदी हुई थीं, जिनकी कीमत लगभग 17 करोड़ 66 लाख रुपये बताई जा रही है. यह खेप मुंबई स्थित नाकोडा बुलियन कंपनी से गुजरात के वापी GIDC इलाके में मौजूद मोदी सन्स लिमिटेड के पास भेजी जा रही थी.

विज्ञापन

हाईवे पर मचा हड़कंप


हादसे की सूचना मिलते ही Kasa Police की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और वैन में मौजूद चांदी को सुरक्षित कब्जे में लिया. करोड़ों रुपये की चांदी हाईवे पर पलटने की खबर फैलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी.

वाहन चालक को मामूली चोटें


दुर्घटना में वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं. उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई वैन को हटाकर यातायात फिर से सामान्य कराया. प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ा और हादसा हो गया. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. करोड़ों की चांदी से जुड़ा मामला होने के चलते सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ