मुंबई-नासिक हाईवे पर आधी रात अंगड़िया कंपनी की कैश वैन को रोककर 61 लाख 50 हजार रुपये की लूट ने पुलिस महकमे को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है. लुटेरों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया, वैन की चाबी छीनी, ड्राइवर और उसके साथी के साथ मारपीट की और एक करोड़ रुपये की नकदी में से 61.50 लाख रुपये लेकर फरार हो गए. लेकिन इस वारदात की जांच में जो सामने आया, उसने मामले को और सनसनीखेज बना दिया. लूट में ठाणे ग्रामीण पुलिस के एक पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आई है.
ये भी पढ़ें: बेटियों की पढ़ाई के लिए साड़ी पहन नंगे पैर दौड़ी 47 वर्षीय मां, जीती मैराथन; बेटी आई दूसरे नंबर पर
क्या है पूरा मामला?
वारदात 24 अगस्त की रात शहापुर के खर्डी गांव की सीमा में हुई. ग्वालियर से मुंबई के मालाड में मौजूद अंगड़िया कंपनी के कार्यालय के लिए ड्राइवर गोविंद पटेल अपने साथी जिगरभाई के साथ वैन में एक करोड़ रुपये की नकदी लेकर निकले थे. रात करीब सवा एक बजे खर्डी के पास कुछ लोगों ने वैन को रुकवाया. आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताया और वैन को पुलिस चौकी ले जाने की बात कही. ड्राइवर के खिड़की खोलते ही आरोपियों ने वैन की चाबी अपने कब्जे में ले ली. इसके बाद दोनों को बीच वाली सीट पर बैठाकर उनके साथ मारपीट की गई. आरोपी वैन को नासिक की दिशा में ले गए और कुछ दूरी पर एक बंद होटल के पास फिर वाहन रोका. यहां दोनों के साथ दोबारा मारपीट की गई और वैन में रखी नकदी में से 61 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए गए.
5 आरोपी गिरफ्तार
लूट के बाद आरोपी दूसरी सफेद कार से फरार हो गए. शिकायत मिलने के बाद शहापुर पुलिस ने जांच शुरू की. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आई. पुलिस के मुताबिक, वारदात में सात से आठ लोगों के शामिल होने की आशंका है. मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस के मुताबिक, कुछ आरोपी गुजरात से जुड़े हुए हैं. फिलहाल लूटी गई 61.50 लाख रुपये की रकम भी बरामद नहीं हो पाई है.
(Input By: Vasant Chauhan)
ये भी पढ़ें: रिश्वत के आरोपों में घिरे FDA अधिकारी, भीड़ ने एक्सपायर्ड बिस्किट खाने पर किया मजबूर/s
संबंधित खबरें
पुणे को दीवाली पर मेट्रो का तोहफा, PM मोदी ने दिए 21800 करोड़ के प्रोजेक्ट
24 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 hr agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
16 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
18 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
21 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
21 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines