महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: नागपुर से पुणे जा रही बस में आग लगने से 25 यात्रियों की मौत

Maharashtra Bus Fire Incident, Samruddhi Expressway, Mumbai News

Maharashtra Bus Fire Incident

विज्ञापन

Maharashtra Bus Fire Incident: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हुआ। सिंदखेड़ में राजा शहर के पास समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक एसी बस में भीषण आग लग गई। बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग में फंसकर 25 यात्रियों की मौत हो गई। बस नागपुर से पुणे जा रही थी।

बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार की देर रात करीब 2 बजे हुआ। बस में कुल 33 लोग सवार थे। जिनमें से 25 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बस का ड्राइवर सुरक्षित है।

Advertisment

टायर फटने के बाद पलटी बस

बस ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वह यात्रियों को यवतमाल से लेकर पुणे जा रहा था। समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर अचानक टायर फटने के बाद बस पलट गई, जिससे बस में आग लग गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब ज्यादातर यात्री सो रहे थे। उन्हें निकलने का मौका तक नहीं मिला।

बस से 25 शव निकाले गए

बुलढाणा के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। बस से 25 शव निकाले गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ था। ट्रैफिक पुलिस ने एक्सप्रेसवे को फिर से शुरू कराया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ