Today Headlines, 01 July 2023: शहडोल जाएंगे पीएम मोदी, केजरीवाल ग्वालियर के दौरे पर, आज से अमरनाथ यात्रा शुरू

Today Headlines, Narendra Modi, Arvind Kejriwal, Amarnath Yatra 2023, Brij Bhushan Sharan Singh

PM Narendra Modi

विज्ञापन

Today Headlines, 01 July 2023: हिंदू मान्यता में सबसे कठिन यात्राओं में शुमार अमरनाथ यात्रा आज शनिवार से शुरू हो रही है। जम्मू-कश्मीर में स्थित बाबा बर्फानी की गुफा भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र गुफा है। यह यात्रा 48 दिन चलेगी। श्रद्धालुओं का पहला जत्थ रवाना हो चुका है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…

यह भी पढ़ें: France Riots: दंगों के लिए वीडियो गेम्स जिम्मेदार, इमरजेंसी मीटिंग में बोले फ्रांसीसी राष्ट्रपति Emmanuel Macron

विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें

  • पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के शहडोल के लालपुर जाएंगे। वे सिकल सेल एनीमिया मिशन 2047 का शुभारंभ करेंगे।
  • कर्नाटक में शनिवार को सिद्धारमैया सरकार मुफ्त चावल योजना शुरु करेगी। इसके जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में पैसे भेजे जाएंगे।
  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शनिवार को मध्य प्रदेश में ग्वालियर से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। उनके साथ भगवंत मान भी जाएंगे।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वे कांकेर में सभा को संबोधित करेंगे।
  • यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शनिवार को दिल्ली कोर्ट में सुनवाई होगी।
  • यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार शनिवार को हर घर जल मिशन की शुरूआत करेगी।

आज का इतिहास

साल के सातवें महीने का आज पहला दिन है। यह दिन तीन साल पहले केंद्र की मोदी सरकार के एक फैसले से अहम हो गया। सरकार ने इसी दिन देश में माल एवं सेवा कर यानी जीएसटी को अमल में लेकर आई थी। देश की टैक्स प्रणाली में सुधार की दिशा में इसे महत्वपूर्ण करार दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ