---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

14 साल की लड़की को कोच ने किया प्रेग्नेंट, पेट में दर्द होने के बाद खुला राज

14 year old girl pregnant coach arrested: 40 साल के एक शख्स को 14 साल की लड़की को प्रेग्नेंट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

---विज्ञापन---

14 year old girl pregnant coach arrested: महाराष्ट्र के थाने में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 40 साल के एक शख्स को 14 साल की लड़की को प्रेग्नेंट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कोच पर आरोप है कि आउटडोर खेल की कोचिंग देते समय उसने लड़की के साथ रेप कर उसे गर्भवती कर दिया। आरोपी को लड़की के परिवार वाले नाम से जानते हैं।

पेट दर्द की शिकायत से चला पता

पुलिस ने कहा कि 16 अगस्त से 18 सितंबर के बीच उसने आवासीय परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास लड़की का कई बार यौन उत्पीड़न किया। मां-बाप के सामने इसका राज जब खुला, जब लड़की ने पेट दर्द की शिकायत की। इसके बाद परिजन उसे जांच के लिए अस्पताल लेकर गए।

---विज्ञापन---

सात सप्ताह की गर्भवती होने का चला पता

मेडिकल टीम को सोनोग्राफी करने के बाद पता चला कि लड़की सात सप्ताह की गर्भवती है। इसके बाद अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नाबालिग को विश्वास में लिया गया और इस घटना के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि लड़की ने खुलासा किया कि उसके स्पोर्ट्स कोच ने एक महीने के दौरान कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया।

ये भी पढ़ें: सैनिटरी पैड में छिपाकर ला रही थीं नशीले पदार्थ, DRI ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

---विज्ञापन---

पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोच पर बलात्कार की विभिन्न धाराओं और पोक्सो अधिनियम के तहत अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 13, 2023 06:44 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola