हर साल की तरह इस बार भी मुहर्रम की छुट्टी को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच काफी चर्चा देखने को मिल रही है. खासतौर पर 25 जून और 26 जून 2026 को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आने से लोगों में परेशानी हो रही है कि आखिर मुहर्रम कब है? हालांकि, अब स्थिति काफी हद तक साफ हो चुकी है. भारत में इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मुहर्रम के 10वें दिन यानी आशूरा के अवसर पर कई स्कूलों व दफ्तरों में छुट्टी रहती है. आइए जानते हैं 25 या 26 जून किस दिन मुहर्रम की छुट्टी है?
यह भी पढ़ें: यूपी में कल का मौसम 17 जून: आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
कब है मुहर्रम की छुट्टी?
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, इस बार 26 जून 2026, शुक्रवार को अवकाश रखा गया है. केंद्र सरकार की घोषित अवकाश सूची में भी इसी तारीख को राजपत्रित अवकाश माना गया है और कई राज्यों ने भी इसी दिन छुट्टी तय की है. शुरुआत में कुछ राज्यों में मुहर्रम की छुट्टी को 25 जून के लिए प्रस्तावित किया गया था, जिससे स्कूलों और अन्य संस्थानों में कंफ्यूजन की स्थिति बनी. बाद में राज्यों ने धार्मिक कैलेंडर और चांद को देखकर संशोधन करते हुए 26 जून को मुहर्रम के आशूरा का दिन गोषित किया गया. जिसके बाद 25 जून से बदलकर छुट्टी की तारीख 26 जून कर दी गई. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों ने भी बाद में 26 जून को अवकाश लागू करने का फैसला लिया. वहीं उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार सहित कई राज्यों में पहले से ही 26 जून को स्कूल और सरकारी संस्थानों की छुट्टी घोषित थी. हालांकि अंतिम निर्णय स्थानीय प्रशासन या स्कूल प्रशासन की अधिसूचना के अनुसार देखा जाना चाहिए.
गर्मी के छुट्टियों के बाद फिर मिलेगी बच्चों को छुट्टी
मुहर्रम की छुट्टी शुक्रवार को पड़ने की वजह से छात्रों के लिए लगातार आराम के दिन बन सकते हैं. शुक्रवार के बाद शनिवार और रविवार आने से कई बच्चों को तीन दिन का लंबा वीकेंड मिल सकता है. इतना ही नहीं, अभी कई राज्यों के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां खत्म हुई है, ऐसे में 3 दिन को और छुट्टी बच्चों को परिवार के साथ समय बिताने, यात्रा करने या अपनी पढ़ाई की तैयारी करने का मौका देती है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली से हरिद्वार जाने वालों को सरकार का बड़ा तोहफा! मेरठ से ऋषिकेश तक बनेगा 150 किमी
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
5 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
6 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
9 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
9 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
9 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
10 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines