MP Politics: भले ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) अब कांग्रेस में नहीं है, लेकिन उनकी कभी कांग्रेस में वापसी होगी या नहीं इस बात की चर्चा देश की सियासत में जमकर हो रही हैं। कांग्रेस के एक दिग्गज नेता ने बड़ा बयान देते हुए यह बताया है कि सिंधिया की कांग्रेस में वापसी की गुंजाइश है या नहीं।
कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद मध्य प्रदेश ही नहीं देश के सियासी गलियारों में भी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है, क्योंकि यह बयान तब दिया गया है, जब राहुल गांधी (rahul gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में है।
सिंधिया की कांग्रेस में वापसी नहीं हो सकतीः जयराम रमेश
दरअसल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) से जब यह सवाल पूछा गया कि क्या कभी ज्योतिरादित्य सिंधिया की कांग्रेस में वापसी हो सकती है, जिस पर उन्होंने कहा कि ” ज्योतिरादित्य सिंधिया की अब कभी कांग्रेस में वापसी नहीं हो सकती है, उन्होंने सिंधिया को 24 कैरेट का गद्दार’ करार देते हुए कहा कि पार्टी में ऐसे नेताओं की वापसी की अब कोई गुंजाइश नहीं है। भले ही कांग्रेस छोड़ने वाले दूसरे नेताओं की वापसी हो जाए, लेकिन सिंधिया और हेमंता विस्वा सरमा की कांग्रेस में वापसी नहीं हो सकती। इन नेताओं को कांग्रेस में लौटने की अनुमति नहीं दी जा सकती है”
इन नेताओं ने गरिमा नहीं बनाए रखी
जयराम रमेश ने कहा कि ”कांग्रेस को कई नेताओं ने छोड़ा है, लेकिन बहुत से नेताओं ने गरिमापूर्ण स्थिति बनाए रखी, लेकिन जिन्होंने पार्टी छोड़ दी, अपशब्द कहे, ऐसे लोगों को कभी कांग्रेस में वापस नहीं लेना चाहिए, जो नेता गरिमापूर्ण तरीके से पार्टी से अलग हुए हैं, उनकी वापसी के बारे में सोचा जा सकता है। वहीं जब जयराम रमेश से पूछा गया कि अगर सिंधिया को कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री या राज्यसभा सांसद बनाने की बात करती तो क्या वह पार्टी से अलग होते, इस पर उन्होंने कहा कि सिंधिया गद्दार हैं और उन्होंने पार्टी से गद्दारी की है। इसलिए उनकी अब कभी वापसी नहीं हो सकती।”
जयराम रमेश का यह बयान प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, हालांकि उनके बयान पर बीजेपी ने भी पलटवार किया बीजेपी ने सिंधिया को 24 कैरेट देशभक्त बताते हुए कहा कि सिंधिया असली देशभक्त है, इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। जयराम रमेश की टिप्पणियां बेहद असभ्य और पूरी तरह से अलोकतांत्रिक हैं।
सिंधिया ने 2020 में छोड़ दी थी कांग्रेस
बता दें कि वर्तमान में मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2020 में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी, उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था, सिंधिया के साथ उनके समर्थन में 22 कांग्रेस विधायकों ने भी पार्टी छोड़ दी थी, जिससे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। बाद में सिंधिया बीजेपी में शामिल हुए थे और प्रदेश में बीजेपी की सरकार वापस आ गई थी। सिंधिया समर्थक विधायकों को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया गया था, जबकि सिंधिया को मोदी सरकार में नगर विमानन जैसे बड़े विभाग की जिम्मेदारी मिली थी।
वहीं वर्तमान में असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा सरमा ने भी 2015 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था, जहां 2016 में असम में बीजेपी की सरकार बनने के बाद उन्हें मंत्री बनाया गया था, जबकि 2021 के विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद उन्हें असम का मुख्यमंत्री बनाया गया था। इन दोनों नेताओं गिनती कभी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती थी, लेकिन आज यह बीजेपी के बड़े चेहरे बन चुके हैं।
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होंगी ऑफलाइन क्लास
10 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
15 mins agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
1 hr agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 hr ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
2 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
3 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
4 hrs agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
5 hrs agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines