शाजापुर: मध्यप्रदेश के शाजापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है। दरअसल ग्राम दुधाना में चौराहे पर स्थित नाले में एक युवक का शव बोरे में बंद मिला। इसकी खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते ग्राम के चौराहे पर भीड़ जमा हो गई। इधर खबर लगते ही मोहन बड़ोदिया पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोरे में बंद मिली लाश की शिनाख्त ग्राम दुधाना के राजेश पिता सिद्धू लाल के रूप में की है।
नाले के पास पड़ा मिला शव
दरअसल ये घटना शुक्रवार की है जब शाजापुर के गांव दुधाना में लोग जैसे ही सुबह चौराहे पर पहुंचे तो उन्हें नाले के पास रखे एक बोरे में से खून निकलता हुआ नज़र आया। जैसे ही उन्होंने उसे खोला दो सभी के होश उड़ गए। दरअसल काले बोरे के अंदर एक युवक की लाश पड़ी हुई थी। शव मिलने की ये खबर आग की तरह हर तरफ फैल गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
अभी पढ़ें – उरी सेक्टर में LoC पर घुसपैठ करते 3 आतंकी ढेर, कैमरे में दिखे पाकिस्तान साजिश के सबूत
मौके पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी मिलते ही मोहन बड़ोदिया टीआई सौरभ शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की विवेचना और जांच शुरू की। पुलिस ने जब बोरा खोलकर शव बाहर निकाला तो उसकी शिनाख्त ग्राम दुधाना के राजेश पिता सिद्धू लाल उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। उसके घर के थोड़ी दूर पर ही उसका शव एक बोरे में नाले में पड़ा मिला है, जिसके सिर पर चोट के निशान है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भेज दिया गया है, वहीं मामले की जांच जारी है ।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद' केंद्र ने HC में बताया
4 mins agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
44 mins agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
49 mins agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
3 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines