उमरिया: प्यार के लिए इंसान किस कदर गिर जाता है इसका उदाहरण मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से सामने आया है जहां पर पुलिस ने अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रेमिका के लिए पति ने पत्नी की ही हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन वह ज्यादा दिन बच ना सका और पुलिस ने आरोपी पति और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।
अभी पढ़ें – उद्धव ठाकरे को झटका, SC ने ECI को ‘असली’ शिवसेना पर फैसला करने की अनुमति दी
महिला की मिली थी लाश
दरअसल पूरा मामला उमरिया के पाली थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 1 का है, जहां महिला बिंदु पासी की घर में ही रक्तरंजित लाश मिली थी। मृतिका के गहने भी गायब मिले थे। पुलिस ने मृतिका के पति रामकृष्ण पासी से बारीकी से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि रामकृष्ण पासी का पाली के वार्ड नंबर 4 खलौद निवासी महिला के साथ बीते 4 वर्ष से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाह रहे थे, लेकिन पत्नी के जिंदा रहते यह संभव नहीं था।
पति ने दुध में मिलाई नींद की गोलियां, प्रमिका ने रॉड से किया हमला
पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए रामकृष्ण ने एक बेहतरीन प्लान बनाया और पत्नी को दोपहर में खाना खाने के बाद दूध के साथ नींद की गोली मिलाकर दे दी और घर से निकल गया। योजना अनुसार रामकृष्ण की प्रेमिका ने सूने घर में आकर अचेत अवस्था में पड़ी बिंदु पासी के नाक और सिर में लोहे के रॉड से हमला कर मंगलसूत्र और कान से सोने की झुमकी निकाल ली। जिससे यह घटना लूट के उद्देश्य से की गई प्रतीत हो। वहीं इस हमले में पत्नी की मौत हो गई।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
16 mins agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 hr ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 hr agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
2 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
2 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
2 hrs ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
3 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
3 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines