खरगोन: सावन का महीना जारी है और देश भर में कांवड़ियों द्वारा शिव जी को जल चढ़ाने के लिए यात्रा निकाली जा रही हैं। ये कावड़ यात्री रात को चलते है जिसके कारण कई बार ये हादसों का शिकार हो जाते हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के खरगोन से एक दर्दनाक हादसें की खबर सामने आई है।
दरअसल जिले के बड़वाह से करीब 12 किमी दूर इंदौर मार्ग पर दो कांवड़ यात्रियों को कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर पुलिया से नीचे गिर गया वहीं एक कावड़ यात्री की मौत हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जल लेकर उज्जैन जा रहे थे कांवड़ यात्री
दरअसल ये घटना खरगोन के बड़वाह की है जहां पर कांवड़ यात्री सुबह ओंकारेश्वर से नर्मदा जल कावड़ में भरकर उज्जैन जा रहे थे। जत्थे के अधिकांश कावड़ यात्री चोरल में रुक गए थे। जबकि तीन कावड़ यात्रियों ने शाम को अपनी यात्रा शुरू की। इसी बीच जैसे ही वे बड़वाह के पास पहुंचे तभी अचानक एक तेज़ रफ्तार कंटेनर आया और उसने अनियंत्रित होकर दो कांवड़ियों को टक्कर मारी। जिससे रामचंदर उर्फ चन्दर गामी निवासी रंगवासा (राऊ) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा कांवड़ यात्री अजय दुबे निवासी रंगवासा का पैर कट गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस, मृतक के शव का कराया पोस्टमार्टम
टक्कर की आवाज़ सुनते ही मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने कांवड़ियों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए वहीं मौके पर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और घायल को उपचार के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बाद में उसे इंदौर रैफर कर दिया गया जहां पर फिलहाल उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शुक्रवार सुबह उसे परिजनों को भी सौंप दिया गया है।
(Valium)
संबंधित खबरें
MP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
10 mins agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
43 mins ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
58 mins ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 hr agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
2 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
2 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
2 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines