MP News: चचेरी बहन से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दोनों भाई गिरफ्तार, दादी को भी बनाया था हवस का शिकार

रीवा दुष्कर्म

रीवा दुष्कर्म

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में अपनी 16 वर्षीय चचेरी बहन और उसकी 65 वर्षीय दादी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करते हुए पहले 16 वर्षीय नाबालिग से रेप किया जिसके बाद आंतरिक चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। वहीं पीड़िता को बचाने आई दादी को भी अपनी हवस का शिकार बनाया।

विज्ञापन

मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पिता की शिकायत पर पहले शव को कब्र से बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराएं और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। एक आरोपी को गुरुवार सुबह तक ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं दूसरे की तलाश के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया था और उसे भी जल्द ही गिरफ्त में ले लिया गया।

विज्ञापन

पहले रेप फिर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी मृतक नाबालिग के चचेरे भाई हैं। दोनों की कई दिनों से अपनी 16 वर्षीय बहन पर नजर थी। नाबालिग मृतका 19 अगस्त को राखी त्यौहार मनाने मुंबई से दादी के साथ जबलपुर आई थी, जहां दो चचेरे भाइयों ने उसके रेप किया। वारदात के बाद उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

दादी के साथ भी दरिंदगी
अपनी 16 वर्षीय बहन को हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपी यहीं नहीं रुके उन्होंने नाबालिग को बचाने आई उसकी दादी को भी नहीं छोड़ा और उनके साथ भी बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ