विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग में हजारों रुपए महीना कमाने वाले एक क्लर्क के पास से अकूत संपत्ति मिली है। ये खुलासा भोपाल इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग (EOW) की छापामारी कार्रवाई के दौरान हुआ है। भोपाल के बैरागढ़ में रहने वाले हीरो केशवानी के घर पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को EOW की टीम ने बुधवार को छापा मारा।
चिकित्सा शिक्षा विभाग में बतौर क्लर्क काम करने वाले हीरो केशवानी के पास से अब तक की जांच में तकरीबन 85 लाख रुपए कैश मिले हैं। इसके अलावा आलीशान घर, प्लॉट, जमीन के दस्तावेज और ज्वैलरी भी EOW को मिली है। इस बीच EOW की कार्रवाई के दौरान घबराकर हीरो केशवानी ने घर में रखी फिनाइल की बोतल पी ली, जिसके बाद हीरो केशवानी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines