कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल का अनोखा विरोध प्रदर्शन, विधानसभा में किया शीर्षासन

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक Babulal Jandel ने हर्ष फायरिंग मामले में दर्ज एफआईआर के विरोध में गांधी प्रतिमा के सामने शीर्षासन कर अनोखा प्रदर्शन किया.
कांग्रेस ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए सदन से वॉकआउट किया, जबकि मंत्री Aindal Singh Kansana ने इस पर तंज कसा.

कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल का अनोखा विरोध प्रदर्शन, विधानसभा में किया शीर्षासन
विज्ञापन

Babulal Jandel ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया. शिवपुरी जिले से कांग्रेस विधायक जंडेल ने गांधी प्रतिमा के सामने उल्टे होकर शीर्षासन किया और करीब आधे घंटे तक इसी मुद्रा में विरोध जताते रहे. बाद में तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया.

दरअसल, महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात के दौरान कथित हर्ष फायरिंग के मामले में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर वे नाराज हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें विधायक के हर्ष फायरिंग करते दिखाई देने का दावा किया गया. इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था.

Advertisment

विधायक जंडेल ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ द्वेषपूर्ण और राजनीतिक कारणों से कार्रवाई की गई है. शीर्षासन करते हुए मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह विपक्षी दल से होने के कारण निशाना बनाए जा रहे हैं और यह लोकतंत्र का अपमान है.

विधानसभा के अंदर भी कांग्रेस विधायकों ने इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया और एफआईआर को ‘झूठा’ बताते हुए निरस्त करने की मांग की. विरोध स्वरूप कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट भी किया.

इधर, मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री Aindal Singh Kansana ने इस पूरे घटनाक्रम पर चुटकी लेते हुए कहा कि “वो योग कर रहे हैं, जांच कराते हैं कि क्या मामला है.”

विज्ञापन

कांग्रेस ने इसे सत्ता पक्ष की साजिश बताते हुए कहा कि विपक्षी विधायकों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है. फिलहाल यह मामला राजनीतिक तूल पकड़ चुका है और विधानसभा से लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ