MP: सीएम शिवराज ने एक्जक्यूटिव इंजीनियर को लगाई फटकार, दिए ये सख्त निर्देश
Author: Yashodhan Sharma
Aug 29, 2022 01:59 PM IST
भोपाल: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ही अधिकारियों की जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने मॉर्निंग एक्शन क्लास की कड़ी में शहडोल जिले के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें सरकारी योजनाओं और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।
अभी पढ़ें – MP: छत्तीसगढ़ में पिकनिक मनाने गए 7 लोग वाटरफॉल में डूबे, 6 की मौत
सूत्र के हवाले से सीएम ने अधिकारियों को सीधे निर्देश दिए कि जो भी पैसा ले रहा है उसे सीधा बर्खास्त करो। उन्होंने जलजीवन मिशन पर जानकारी उपलब्ध न करवाने पर नाराजगी जताई। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना में लेटलतीफी पर भी नाराजगी जताई है।
सुबह साढ़े 10 बजे करीब मंत्रालय में आयोजित बैठक में सीएम कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। बैठक में पुलिस विभाग के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। सीएम माफिया और रिश्वतखोरों के खिलाफ इन दिनों पहले से ही सख़्त है। बैठक में कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देंगे।
हाथ ठेला चालकों को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री निवास में पथ विक्रेताओं का कार्यक्रम आयोजित होगा। हाथ ठेला चालकों के परिवारों के साथ सीएम शिवराज शाम 4. 30 बजे संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत लोग बैठक में शामिल होंगे। पथ विक्रेताओं के बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। पथ विक्रेताओं के परिजन विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
अभी पढ़ें – प्रेमी की खेत में मिली लाश तो प्रेमिका का शव कब्र से निकाला, परिवार ने लगाया ऑनर किलिंग का आरोप
MOU को लेकर होगी बैठक
सीएम शिवराज आज कई विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे। 11 बजे औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की समीक्षा बैठक होगी। 12 बजे स्कूली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक होगी। मध्यप्रदेश को स्टार्ट अप का हब बनाने की एक नई कवायद होगी। 8 संस्थाओं से एमओयू (MOU) के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बैठक करेंगे। बैठक दोपहर 1 बजे मंत्रालय में होगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें