अनूपपुर: मध्यप्रदेश के अनूपपुर में बच्चों को स्कूल लेकर जा रही नाव अचानक नदी में पलट गई जिसके चलते सभी स्कूली बच्चे नदी में गिर गए। मामले की जानकारी लगते ही अनूपपुर एसडीएम कमलेश पूरी मौके पर मौजूद, एसडीएम की अगुआई में बच्चों का रेस्क्यू शुरू कर दिया।
हालांकि, रेस्क्यू कर सभी बच्चों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया और किसी तरह उनकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि इस भयानक दुर्घटना में कोई भीं हताहत नहीं हुआ है, जो कि राहत की बात है। वहीं नदी के नाव में पलटने से बच्चे अभी भी दहशत में हैं।
अभी पढ़ें – Unnao News: जहरीले सांप के साथ खेलना साधु को पड़ा भारी, पकड़ हुई ढीली और चली गई जान, देखे Video
रोजाना जान पर खेलकर स्कूल जाते हैं बच्चे
पूरी घटना चचाई थाना क्षेत्र के बाबा कुटी स्थित सोन नदी की बताई जा रही है। मिली सूचना के मुताबिक बकेली ,पोंडी, कोदयली, खाडा, मानपुर सहित अन्य गांव के स्कूली छात्र-छात्राएं नाव में सवार होकर नदी पार कर स्कूल जाते हैं। शिक्षा ग्रहण करने , ग्राम पंचायत केल्हौरि हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र जा रहे थे।
अभी पढ़ें – सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बोले लालू यादव, ‘BJP को हटाना है, देश को बचाना है’
लंबे समय से नहीं हुआ पुलिया का निर्माण
बता दें कि पुलिया निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण इन बच्चों को मजबूरी में नदी पार कर स्कूल जाना पड़ता है। हालात इस कदर खराब हैं कि लंबे समय से छात्र-छात्राओं नाव के सहारे नदी पार कर जान जोखिम में डालकर रोजाना स्कूल जाना पड़ रहा है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 hr agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
1 hr agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 hr agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 hr agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
1 hr agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
2 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी बहुमंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
2 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
2 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines