Morbi Bridge Collapse: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात के मोरबी जिले की उस जगह पर पहुंचे जहां बीती शाम यह हादसा हुआ था। सीएम गहलोत ने मोरबी में घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की पूरी जानकारी और घटना पर दुःख जताया। बता दें कि रविवार की शाम मोरबी जिले में मच्छू नदी पर बना केबल ब्रिज टूट गया था। इस दुर्घटना में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
बता दें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत घटनास्थल पहुंचकर हादसे की पूरी जानकारी ली और जांच की मांग भी की। सीएम गहलोत ने कहा कि, “राहत एवं बचाव का काम अभी भी जारी है। इस हादसे की जांच हाईकोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में होनी चाहिए एवं दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि, “मोरबी में घटनास्थल पर पहुंचकर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली एवं राहत व बचाव कार्यों में लगे दल के सदस्यों को तमाम लोगों की जान बचाने के लिए दी गई उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया।”
इससे पहले सीएम गहलोत ने मोरबी पुल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की एवं उन्हें सांत्वना दी। यहां आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया एवं ईश्वर से सभी दिवंगतजनों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
यहां सीएम गहलोत ने मोरबी सिविल हॉस्पिटल में घायलों से मुलाकात कर मीडिया से बात की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘125 से अधिक लोगों की जान लेने वाला यह पूरा घोटाला सामने आना चाहिए एवं पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।’
सीएम गहलोत ने पीड़ितों के लिए मुआवजे को लेकर कहा कि राज्य सरकार 4 लाख रुपये मुआवजा राशि दे रही है, पीएम राहत कोष से 2 लाख रुपये की राशि अपर्याप्त है। कम से कम 10 लाख रुपये राज्य सरकार से मिलना चाहिए। 5 लाख रुपये पीएम राहत कोष से मिले। प्राकृतिक प्रकोप भी नहीं है। इसलिए सरकार का चाहिए कि तत्काल कार्यवाही करें।
वहीं गुजरात कांग्रेस ने हादसे के कारण आज से शुरू होने वाले परिवर्तन यात्रा समेत अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
1 hr agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
4 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
7 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
7 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
8 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
8 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines