हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैशाली में बदमाशों का इकबाल बुलंद, मूकदर्शक बनी पुलिस, 20 दिन में 11 लोगों को मारी गोली

विज्ञापन
Vaishali Crime

Miscreants Shot 11 People In 20 Days Vaishali: वैशाली जिला अब अपराधियों के लिए सेफ जोन बन गया है। पूरे जिले में इन दिनों अपराधियों का बोलबाला है। अपराधी अब रात होने का इंतजार नहीं करते बल्कि खुलेआम दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे देते हैं। पुलिस वारदात के बाद अपराधियों की तलाश में जुट जाती है। यानी कहा जाए तो पुलिस वारदात होने का इंतजार करती है। अपराधी के बुलंद हौसलों के आगे पुलिस की हनक कमजोर पड़ती नजर आ रही है। बदमाश दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहा है और पुलिस मुकदर्शक बनी रहती है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सिर्फ कार्रवाई की बात कह रही है। पिछले 20 दिनों में वैशाली में अपराधी दो युवको की हत्या और 9 लोगों को गोली मार चुके हैं। घटना को अंजाम देकर बदमाश पुलिस के सामने चुनौती पेश कर रहे हैं। तेरह दिन में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 2 युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि 9 लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। लगातार हो रही गोलीबारी की घटना से लोग दहशत में है।

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

उक्त सभी मामलों में बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी का दावा तो करती हैं लेकिन दावे व हकीकत के बीच खाई गहरी है। पुलिस एक मामला सुलझा नहीं पाती है तब तक बदमाश अन्य घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डालते हैं। पिछले 20 दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दो युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि 9 लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस सिर्फ सीसीटीवी कैमरा खंगालने में जुटी रहती है और अपराधियों को पकड़ने में पुलिस असफल है। इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने लीपापोती करते हुए हाजीपुर के नगर थाने में पदस्थापित चार पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया हैं।

हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola