Gangrape in Bihar: बिहार में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के समस्तीपुर में बदमाशों ने पहले तो नाबालिग को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। फिर यहीं पर ही उनकी बेरहमी न रुकी और उन्होंने जहर देकर उसे मार भी डाला। घटना की खबर मिलने पर पीड़िता के परिजनों में मातम पसर गया। रेप की इस घिनौनी घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जोरदार हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग और कड़ी कार्रवाई को लेकर चक्का जाम किया।
पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप
मामला समस्तीपुर के मुफस्सिल थाने का है। इस घिनौनी वारदात ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों ने पीड़िता का शव सड़क पर रख कर चक्का जाम कर दिया। ग्रामाणों ने पुलिसवालों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। लोगों ने कहा, दरोगा ने केस दर्ज करने के लिए 20 हजार रुपये घूस मांगी। इसी वजह से लोगों में और भी ज्यादा गुस्सा है। प्रदर्शन के कारण समस्तीपुर- रोसड़ा रोड पर ट्रैफिक पूरी तरह से बंद हो गया। लगभग 3 घंटे तक यातायात ठप रहा। प्रदर्शनकारियों को समझाने गई पुलिस पर भी लोगों का गुस्सा फूट गया।
यह भी पढे़ं: बिहार में पकड़ा सैक्स रैकेट; होटल के कमरे में पहुंची पुलिस तो नजारा देख उड़ गए होश
दो लड़कों समेत कई और के खिलाफ केस दर्ज
हालात सामान्य करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे| ग्रामीणों को समझा बुझा कर सड़क से जाम हटाया। पीड़िता के परिजनों ने दो लड़कों समेत कई और के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना को लेकर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
आरोपियों की तलाश में पुलिस
डीएसपी संजय पांडे ने कहा कि नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामला सामने आया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दरोगा पर लगे आरोपों की भी जांच की जाएगी। डीएसपी ने साफ किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वारदात के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
3 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
3 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
3 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
5 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
5 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines