Manthan Chhattisgarh: न्यूज 24 का लोकप्रिय कार्यक्रम मंथन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित हो रहा है। इसमें डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव पहुंचे। टीएस सिंह देव से न्यूज24 MP/CG के एडिटर इन चीफ अभिलाष शर्मा ने कई सवाल किए, जिनका उन्होंने जवाब दिया। एक रिपोर्ट…
सवाल- जब आप डिप्टी सीएम बने थे तो बीजेपी ने कहा था कि कांग्रेस में कुछ भी स्थायी नहीं है 3 महीने बाद इनको पद से उतार दिया जाएगा?
जवाब – मुझे कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आपको हाईकमान ने डिप्टी सीएम बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। अगर मुझे 3 महीने के लिए बनाया गया है तो 3 महीने ही सही। हाईकमान जो निर्णय करेगा वो मुझे स्वीकार्य है।
सवाल- टीएस सिंह देव की शख्सियत में ये कौनसा जादू है कि जो चीजें होती है उसके इतर कुछ चीजे सियासी बाजार में अनायास ही सुर्खियां बटोरती है?
जवाब- कई बार पार्टी की मर्यादाएं होती है जिसके कारण चीजें बाहर नहीं आ पाती। सच्चाई यही है कि कुछ लोग इस कारण घटनाओं को ट्विस्ट नहीं कर पाते। जब मैं डिप्टी सीएम का पद स्वीकार कर सकता हूं तो कोई अन्य पद भी स्वीकार कर सकता हूं।
सवाल- बीजेपी आपके बयानों का इंतजार करती है कि बाबा कुछ बोले तो हमें निशाना साधने का मौका मिले जाये?
जवाब- मेरी मंशा ऐसी कभी नहीं रही। मुझमें शायद ये कमी है कि कुछ लोग मुझे कहते है कि राजनीति में मुझे ऐसे नहीं बोलना चाहिए। लेकिन परिस्थिति ऐसी आती है तो मुझे बोलना पड़ जाता है।
सवाल- आपको देखकर और सुनकर ऐसा लगता है कि आप पाॅलिटिक्स वो चीज हासिल नहीं कर पाए जो करना चाहते थे?
जवाब- मेरे पिताजी ने मुझे निकाय चुनावों में भाग लेने से रोका था। उन्होंने मुझे लाॅ करने के लिए कहा था और पाॅलिटिक्स से दूर रहने के लिए कहा था। लेकिन दुर्भाग्यवश में लाॅ नहीं कर पाया अब पाॅलिटिक्स में हूं। मेरा शुरू से यह मानना रहा कि जिस काम में जुट जाओ तो उसमें लगे रहो। उससे पीछे मत हटो।
सवाल- टीएससिंह देव और भूपेश बघेल के बीच किस बात को लेकर तकरार थी आप दोनों के बीच किस प्रकार की गलतफहमियां रही है?
जवाब- हम दोनों के बीच कोई नाराजगी नहीं है। जब छत्तीसगढ़ बना था तब से हम दोनों एक-दूसरे के साथ हैं। हम दोनों की पहली मुलाकात रायपुर की एक होटल में हुई। हम दोनों की एक ही धारणा थी कि छत्तीसगढ़ का पहला सीएम आदिवासी होगा। हम दोनों सन् 2000 से एक-दूसरे के साथ काम करते आए हैं। हां 2018 में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से कुछ चीजें खराब हुई। लेकिन अब सब कुछ ठीक है।
सवाल- क्या कांग्रेस पार्टी 2018 वाला करिश्मा दोहरा पाएगी?
जवाब- मैं और भूपेश भाई मिलकर एक बार फिर कांग्रेस को सत्ता में लाएंगे। हम दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है। जहां तक घोषणा पत्र की बात है। पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे निभाने की कोशिश करूंगा। 2018 का घोषणा पत्र मैंने और भूपेश जी ने साथ बनाया था। मैं शराबबंदी का पक्षधर नहीं था। मैं स्वयं शराब का सेवन का नहीं करता लेकिन मेरे कुछ मित्र इसका सेवन करते हैं। हमारी धार्मिक मान्यताओं में भी शराब का जिक्र है।
सवाल- 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी कितनी सीटों के साथ वापसी कर रही है?
जवाब- हम इस बार दो तिहाई सीटें जीतकर आएंगे। एक बार फिर कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। भूपेश भाई सहवाग हैं मैं द्रविड़ हूं। अगर वो कह रहे हैं तो जरूर कोई बात होगी। मैं अपने काॅन्फिडेंस से कह रहा हूं कि हम इस बार का चुनाव दो तिहाई सीटों के मार्जिन से जीतने जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
डॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
5 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 hrs agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
6 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
9 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
9 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
10 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
10 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines