जगदीश बंसल, मानसा: मानसा जिले के बुढलाडा उपमंडल के नजदीक गांव हसनपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने प्रेम विवाह करने के बाद पत्नी की हत्या कर उसके शरीर को पंखे से लटकाकर उसे आत्महत्या का मामला बनाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने इसका भंडाफोड़ कर दिया।
करीब ढाई साल पहले की थी लव मैरिज
मानसा के गांव घुदुवाला की रहने वाली जसवीर कौर उर्फ अमनी और बुढलाडा के गांव हसनपुर के यादविंदर सिंह यादू ने करीब ढाई साल पहले अपनी मर्जी से इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। मृत लड़की के भाई घद्दूवाला निवासी बलविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बहन जसवीर कौर ने करीब ढाई साल पहले परिवार की सहमति से यादू से प्रेम विवाह किया था।
चरित्र पर करता था शक
कुछ समय बाद पति-पत्नी में आपसी मतभेद हो गया, जिसके कारण हमेशा झगड़ा होता था। यादविंदर सिंह मेरी बहन के चरित्र पर संदेह करता था। एक रात यादविंदर सिंह ने मेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पंखे से लटकाकर आत्महत्या का नाटक किया। मेरी बहन का एक डेढ़ साल का लड़का है। थाना सदर पुलिस के एस.एच.ओ मेला सिंह ने बताया कि लड़की के भाई बलविंदर सिंह की शिकायत पर म्रतक जसवीर कौर के पति यादविंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
8 mins agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
46 mins agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
1 hr agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
2 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
2 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
3 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
4 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
13 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
15 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines