नई दिल्ली: मुंबई में बुर्का नहीं पहनने पर भड़के पति ने चाकू मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से टैक्सी ड्राइवर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी को मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन करने को कहता था जिससे पत्नी इनकार करती थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
अभी पढ़ें – Himachal: 5 अक्टूबर को PM Modi पहुंचेंगे हिमाचल, एम्स समेत कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान हिंदू महिला रूपाली के रूप में हुई है। इकबाल शेख से निकाह के बाद उसने अपना नाम बदलकर जारा रख लिया था। दोनों ने 2019 में लव मैरिज की थी।
पिछले कुछ दिनों से अलग रह रही थी रूपाली
पुलिस अधिकारी विलास राठौड़ ने कहा, “रूपाली के परिजन ने हमें बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से अपने शौहर के परिवार से अलग रह रही थी, क्योंकि इकबाल शेख का परिवार उस पर बुर्का पहनने के लिए दबाव डालता था। इसी मामले को लेकर आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की है। हम जांच कर रहे हैं।”
अभी पढ़ें – Auraiya News: 10वीं के छात्र की मौत पर जमकर बवाल, भीड़ ने फूंकी पुलिस की गाड़ी, देखें Video
उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को रूपाली ने अपने शौहर को मिलने और तलाक देने की मांग पर चर्चा के लिए बुलाया था। रूपाली और इकबाल करीब रात 10 बजे मिले। इस दौरान दोनों अपने बच्चे को लेकर भीड़ गए।
इसी बीच आरोपी इकबाल ने रूपाली के एक सुनसान गली में ले गया और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना में रूपाली की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
4 hrs ago4 लाख लोगों की दावत, घोड़ों की रेस... अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी
4 hrs agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
5 hrs agoघात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
6 hrs agoहत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
7 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
11 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
11 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
11 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
12 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines