Himachal: 5 अक्टूबर को PM Modi पहुंचेंगे हिमाचल, एम्स समेत कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी

पीएम मोदी

शिमला: हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां भी बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इसमें वे कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। जिसमें बिलासपुर में बने एम्स अस्पताल की भी ओपनिंग शामिल है।

पीएम सबसे पहले बिलासपुर पहुंचेंगे AIIMS का उद्घाटन करने के बाद वह कुल्लू के लिए रवाना होंगे। यहां वह अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद उनका बिजली महादेव जाने का कार्यक्रम है।

राज्य सरकार ने तैयारियां की शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे को लेकर राज्य सरकार ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मोदी के हिमाचल दौरे को लेकर आज मुख्य सचिव RD धीमान ने अधिकारियों के साथ जरूरी बैठक की। इस बैठक में पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम समेत अन्य पर चर्चा की गई। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे। जिसमें बद्दी-नालागढ़ हाईवे समेत अन्य सड़कें शामिल है।

चुनाव से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा दौरा

बता दें कि पीएम मोदी पहले 24 सितंबर 2022 को हिमाचल के मंडी में आने वाले थे लेकिन खराब मौसम की वजह से ये रद्द हो गया था, जिसके बाद लगातार उनके दौरे को लेकर कयास लगाए जा रहे थे जो अब खत्म हो गए हैं। चुनाव से पहले पीएम का ये दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें वे बीजेपी कार्यकर्ताओं से भी चर्चा करेंगे और चुनाव की रणनीति पर भी बात की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ