जमाने से लड़कर रूपाली ने इकबाल से की थी लव मैरिज, बुर्का नहीं पहना तो मौत के घाट उतारा

mumbai

नई दिल्ली: मुंबई में बुर्का नहीं पहनने पर भड़के पति ने चाकू मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से टैक्सी ड्राइवर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी को मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन करने को कहता था जिससे पत्नी इनकार करती थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान हिंदू महिला रूपाली के रूप में हुई है। इकबाल शेख से निकाह के बाद उसने अपना नाम बदलकर जारा रख लिया था। दोनों ने 2019 में लव मैरिज की थी।

पिछले कुछ दिनों से अलग रह रही थी रूपाली

पुलिस अधिकारी विलास राठौड़ ने कहा, “रूपाली के परिजन ने हमें बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से अपने शौहर के परिवार से अलग रह रही थी, क्योंकि इकबाल शेख का परिवार उस पर बुर्का पहनने के लिए दबाव डालता था। इसी मामले को लेकर आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की है। हम जांच कर रहे हैं।”

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को रूपाली ने अपने शौहर को मिलने और तलाक देने की मांग पर चर्चा के लिए बुलाया था। रूपाली और इकबाल करीब रात 10 बजे मिले। इस दौरान दोनों अपने बच्चे को लेकर भीड़ गए।

विज्ञापन

इसी बीच आरोपी इकबाल ने रूपाली के एक सुनसान गली में ले गया और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना में रूपाली की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ