दक्षिण 24 परगना से अमरदेव पासवान की रिपोर्टः दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली ब्लॉक के किसोरी मोहनपुर इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कर्मियों ने जमकर लाठी डंडे बरसाए। इस हमले में दो कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गए। घायल कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए महाकामा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घात लगाकर किया हमला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे पीएम के मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा (Man Ki Baat) लेकर घर लौट रहे थे। उसी समय घात लगाकर बैठे टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दो कार्यकर्ताओं के सिर और हाथों में गंभीर चोटें आई। घटना के बाद साथ चल रहे अन्य कार्यकर्ताओं ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
और पढ़िए – मध्य प्रदेश में बड़ा सियासी खेल, कटनी महापौर ने निर्दलीय जीता था चुनाव, अब BJP में
भाजपा विधायक ने टीएमसी नेताओं पर लगाया आरोप
इस मामले में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाॅल ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि (PM Modi Man Ki Baat) टीएमसी नेता रेजाउल गाजी, अब्दुल ढाली और जुदैल मोल्ला के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक लोगों ने लोहे की छड़ों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। टीएमसी नेताओं ने हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
जिसमें एक दर्जन से अधिक टीएमसी कार्यकर्ता दो कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। घायल कार्यकर्ताओं में से एक की पहचान बहादुर दास के रूप में हुई है।
और पढ़िए – सीएम अशोक गहलोत को हुआ निमोनिया, ट्वीट कर दी जानकारी
मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। क्षेत्र में तनाव के माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष ने मामला दर्ज नहीं करवाया है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
8 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
10 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
12 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
12 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
12 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines