Maharashtra Politics: पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा हो रही है। कई मौकों पर चुप्पी साधने के बाद आखिरकार बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया दी। लेकिन उनकी प्रतिक्रिया के बाद सवाल उठने लगा है कि आखिर सीएम शिंदे का निशाना किस पर है? महाविकास अघाडी पर या फिर उनके साथ सत्ता में शामिल विरोधियों पर?
सीएम शिंदे के शहर ठाणे में एक संस्था ने ग्रैंड मास्टर विश्वनाथ आनंद का शतरंज की प्रतियोगिता रखी थी। इस कार्यक्रम के लिए पहले तो सीएम ने शुभकामना संदेश दिया। बाद में शिंदे ने महाराष्ट्र की राजनीति में जारी ‘सियासत’ पर उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से मुझे चेकमेट करने का प्रयास कई लोग कर रहे हैं। लेकिन उनका सपना साकार नहीं हो रहा है।
शिंदे बोले- जनता का विश्वास और समर्थन बल मेरे साथ
एकनाथ शिंदे ने कहा कि विरोधियों ने अपनी बुद्धि का इस्तेमाल किया लेकिन जनता का विश्वास और समर्थन का बल मेरे साथ है इसीलिए विरोधी चितपट (पीठ के बल गिरना) हो रहे हैं। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अजीत पवार की महाराष्ट्र सरकार में एंट्री होने से सीएम शिंदे नाराज़ हैं। इससे सवाल उठता है कि आखिर उनका निशाना किस ओर है? क्या वे दोनों डिप्टी सीएम को निशाने पर ले रहे हैं?
शिंदे ने अपने बयान में किसी भी विपक्षी पार्टी यानी कांग्रेस, शिवसेना (UBT) या फिर एनसीपी पवार गुट का नाम या ज़िक्र नहीं किया। कई लोग और विरोधियों नाम लेकर सीएम शिंदे ने एक तीर से 2 निशाने साधे हैं। एक तो विपक्षी पार्टियों पर और दूसरा सत्ता में शामिल विरोधियों पर।
संबंधित खबरें
मां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
11 mins agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
19 mins agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
44 mins agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
1 hr ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
1 hr agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
2 hrs agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
2 hrs ago24 घंटे में 65 से बढ़कर 216 हुआ दिल्ली का AQI, सर्दी से पहले बढ़ा प्रदूषण
3 hrs agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
3 hrs agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines