हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Mumbai Airport Threat: मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

विज्ञापन

Mumbai Airport Threat: मुंबई एयरपोर्ट को धमकी भरा ईमेल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। शनिवार रात मुंबई एयरपोर्ट को एक धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में इंडिगो की एक फ्लाइट (Indigo Flight) में बम रखे होने की बात कही गई थी।

इस ईमेल के मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा अलर्ट हो गई। आनन फानन में फ्लाइट में तलाशी अभियान चलाया गया है। लेकिन बम होने का दावा अफवाह निकला।

अभी पढ़ें – Shopian Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से एनकाउंटर जारी, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेरा

मुंबई एयरपोर्ट को मिल ईमेल में लिखा गया था कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6045 में बम रखा है। ये फ्लाइट रात में मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली थी। ईमेल आने के बाद जांच की गई, लेकिन फ्लाइट में कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद देर रात इंडिगो की इस फ्लइट को अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया।

पुलिस (Mumbai Police) ने धमकी भरे ईमेल को बेहद गंभीरता से लिया है और इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही है कि ये ईमेल किसने किया और क्यों किया गया।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें