महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का आखिरी इमोशनल पोस्ट, हादसे से पहले जनता के साथ साझा किया यादगार पल

Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar Last Social Media Post: महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन हादसे में निधन हो गया है. यह खबर आने से पहले अज‍ित पवार सोशल मीडिया पर एक्टिव थे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लोगों के साथ साझा किया था.

Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar Last Social Media Post

महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का आखिरी इमोशनल पोस्ट. Image Credit- Instagram

विज्ञापन

Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar Last Social Media Post: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस समय हादसा हुआ अजित पवार भी उसी विमान में मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक, 6 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है, जिसमें महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार भी शामिल थे. हालांकि, इस हादसे से पहले अजित पवार सोशल मीडिया पर एक्टिव थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लोगों के साथ साझा किया था. अब उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में उन्होंने किसी खास व्यक्ति या पल को याद किया था. यह पोस्ट अब जनता के बीच भावनाओं का केंद्र बिंदु बन गया है, क्योंकि हादसे से पहले ही उन्होंने अपने दिल की बात साझा की थी.

इसे भी पढ़ें- Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र में बड़ा प्लेन हादसा, डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत

विज्ञापन

अजित पवार का आखिरी इमोशनल पोस्ट

अजित पवार का आखिरी पोस्ट बुधवार यानी 28 जनवरी को 8 बजकर 57 म‍िनट पर था, जिसे एक्स पर किया था. इस पोस्ट में उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर याद किया था. उन्होंने लाला लाजपत राय जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी थी. महान स्वतंत्रता सेनानी के बारे में पोस्ट करते हुए उन्होंने लाला लाजपत राय जी की कुर्बानी को भी याद किया था.

विमान हादसे में हुआ निधन 

रिपोर्ट के मुताबिक, अजित पवार एक कार्यक्रम के लिए गए थे, वहां पर लैंडिंग के दौरान उनका विमान हादसे का शिकार हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस समय हादसा हुआ अजित पवार भी विमान में मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक, 6 लोगों की हादसे में मौत हो गई है, जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार भी शामिल थे. उनका विमान हादसे में निधन हो चुका है.

अजित पवार का राजनीतिक करियर

अजित पवार ने महाराष्ट्र की राजनीति में कदम रखा और धीरे-धीरे अपने काम और रणनीति के दम पर राज्य के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शुमार हो गए थे. उन्होंने कई बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम किया था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ