नई दिल्ली: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का अक्टूबर में दूसरा विस्तार होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के दो पूर्व मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के सात विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इन विधायकों में से दो को मंत्रिमंडल में शामिल कराया जा सकता है।
बता दें कि दो महीने पहले जब महराष्ट्र में विधान परिषद के चुनाव हुए थे, उस चुनाव के वक्त भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को कांग्रेस से सात वोट मिले थे। इन सात विधायकों ने कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रकांत हंडोरे के खिलाफ वोटिंग की थी और भाजपा विधायक का समर्थन किया था।
विधान परिषद चुनाव के कुछ दिनों के बाद महाराष्ट्र में शिंदे-फडणवीस की सरकार बनी थी। इसके बाद जब विधानसभा में फ्लोर टेस्ट हुआ था, उस वक्त भी कांग्रेस के 10 विधायक सदन में नहीं पहंचे थे। विधायकों ने सदन में नहीं आने के पीछे कई वजह बताए थे।
अभी पढ़ें – 28 साल बाद पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर भारत लौटे कुलदीप यादव, भारत सरकार से की ये अपील
कांग्रेस विधायक खुद भाजपा में होना चाहते हैं शामिल
बताया जा रहा है कि ये विधायक खुद भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। उन्हें भाजपा ने कोई ऑफर नहीं दिया है। ये विधायक कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं जिसके बाद वे भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। नाराज विधायकों का मानना है कि महाराष्ट्र में पार्टी आगे नहीं बढ़ रही है। साथ ही उनका मानना है कि शीर्ष नेतृत्व भी उस तरीके से काम नहीं कर रहा है जैसा कि करना चाहिए। विधायकों ने कहा है कि शीर्ष नेताओं से मुलाकात के लिए समय मांगने के बाद आठ से 10 दिनों का इंतजार करना पड़ता है।
बीएमसी इलेक्शन साथ लड़ सकते हैं भाजपा-मनसे
उधर, बताया जा रहा है कि बीएमसी इलेक्शन में भाजपा और मनसे साथ चुनाव लड़ सकते हैं। कुछ दिनों में गठबंधन का ऐलान हो सकता है। पिछले दिनों मनसे चीफ राज ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात भी हुई थी। बता दें कि जब राज ठाकरे ने अपनी अलग पार्टी बनाई थी तब बीएमसी के चुनाव में मनसे के 27 पार्षद चुने गए थे। इसलिए भाजपा का मानना है कि अगर बीएमसी में अपना ध्वज लहराना है तो फिर मनसे का साथ जरूरी होगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
1 hr agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
4 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
7 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
7 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
8 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
8 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines