विनेद जगदाले, मुंबई: महाराष्ट्र के समंदर में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के रायगढ़ जिले के पास श्रीवर्धन के समंदर तट पर 2 संदिग्ध नाव मिली है। नाव से AK-47 और कारतूस बरामद बरामद किए गए हैं।
संदिग्ध हालात में दो संदेहास्पद बोट मिलने के बाद रायगढ़ जिले में हाईअलर्ट जारी किया गया है और एजेंसियां सतर्क हो गई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हरिहरेश्वर बीच पर एक अज्ञात नाव और रायगढ़ जिले के भारदखोल में एक लाइफबोट मिली। दोनों पर कोई मौजूद नहीं था। तटरक्षक बल और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड को इसकी सूचना दे दी गई। जानकारी के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हरिहरेश्वर तट के पास मिले नाव में तीन एके 47 राइफल, विस्फोटक और जिंदा कारतूस मिले हैं। भारी मात्रा में हथियार मिलने के बाद राज्य पुलिस ने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। रायगढ़ एसपी अशोक धुधे ने हरिहरेश्वर बीच के पास नाव में एके 47 मिलने की पुष्टि की। उन्होंने इस बारे में कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की कि नाव स्पीड बोट थी या कोई अन्य नाव। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी में कहा गया है कि बरामद नाव ऑस्ट्रेलिया में बनी है। सूत्रों ने जानकारी दी कि नाव पर सवार लोगों ने तट रक्षकों को हरिहरेश्वर समुद्र तट के पास उनके प्रवेश के बारे में सूचित नहीं किया था। घटनास्थल मुंबई से करीब 200 किमी और पुणे से 170 किमी दूर है।
स्थानीय सांसद और विधायक ने की एटीएस जांच की मांग
रायगढ़ के सांसद सुनील तटकरे ने आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) से मामले को संभालने को कहा है। स्थानीय विधायक अदिति तटकरे ने भी एटीएस से मामले को संभालने को कहा। श्रीवर्धन (रायगढ़) विधायक अदिति तटकरे ने कहा कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार रायगढ़ के श्रीवर्धन के हरिहरेश्वर और भारदखोल में हथियार और दस्तावेज वाली कुछ नावें मिली हैं। स्थानीय पुलिस जांच कर रही है। मैंने सीएम और डिप्टी सीएम से मांग की है कि एटीएस या स्टेट एजेंसी की स्पेशल टीम तत्काल नियुक्त करें।
एटीएस चीफ ने कहा- हम मामले को सभी एंगल से देख रहे हैं
एटीएस प्रमुख विनीत अग्रवाल ने कहा कि वे इस मामले को आतंकी एंगल से देख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम आतंकी एंगल से भी देख रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नाव ओमान में रजिस्टर्ड हुई है।
एटीएस प्रमुख विनीत अग्रवाल ने आगे कहा, “यह एक आधिकारिक नाव प्रतीत होती है जिसकी हम जांच कर रहे हैं। यह आतंकवाद के उद्देश्य के लिए भी हो सकता है। यह किसी और देश का हो सकता है। हम सभी एंगल पर जांच पड़ताल कर रहे हैं।”
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई जहरीली! AQI में भारी उछाल
11 mins agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
7 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
7 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
8 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
9 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
11 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines