MP News: मध्यप्रदेश में इन दिनों मानवता शर्मसार करने वाले मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सीधी पेशाब कांड के बाद अब एक वीडियो ग्वालियर से सामने आया है। जिसमें कुछ युवक चलती जीप में सवार होकर एक लड़के को गालियां देते हुए चप्पल से बेरहमी से पीट रहे हैं। फिर लड़के से तलवे चटवा रहे हैं।
वायरल वीडियो डबरा के आसपास चलती कार में मोबाइल से बनाया गया है। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि गोलू गुर्जर नाम का एक युवक मोहसिन नाम के लड़के को पीटता हुआ नजर आ रहा है। दोनों के बीच किसी पुरानी मारपीट को लेकर विवाद था। पीड़ित का नाम मोहसिन है, जो डबरा के जंगीपुरा का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपियों ने फोन करके ग्वालियर कलेक्ट्रेट पर बुलाया और उसके बाद उसको कार में बैठाकर कर अपने साथ ले गए।
एएसपी बोले- पुलिस टीमें रवाना
एएसपी जय राज कुबेर का कहना है कि उन्हें भी वीडियो मिला है। पीड़ित युवक और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं।
कांग्रेस ने गृह मंत्री से मांगा इस्तीफा
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने इस नए मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा मप्र में गुंडागर्दी जारी है, दलित-आदिवासियों के अत्याचार के बाद अब अल्पसंख्यक को कार में किडनैपिंग कर भद्दी गालियां दी चप्पलों से पीटा और तलवे चटवाए। मामला गृह मंत्री के गृह क्षेत्र डबरा का है, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। नरोत्तम मिश्रा को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: सीधी पेशाबकांड पर ट्वीट करने वाली गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR, RSS की ड्रेस में बताया था आरोपी
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
21 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines