World Diabetes Day: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने वर्ल्ड डायबिटीज डे के अवसर पर मध्य प्रदेश के नागरिकों से डायबिटीज की को कंट्रोल करने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रदेश वासियों से अपील की है कि वे अपने ब्लड शुगर और बीपी की रेगुलर जांच कराएं, संतुलित आहार लें।
ज्यादा शुगर का सेवन न करें और शारीरिक रूप से एक्टिव रहें ताकि तनाव को प्रभावी ढंग से मैनेज किया जा सके। उन्होंने डायबिटीज की रोकथाम के प्रति सजग रहने, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने और स्वास्थ्य शिविरों में एक्टिव रूप से भाग लेने का आह्वान किया है। सामूहिक प्रयास और जागरूकता से ही हम डायबिटीज पर कंट्रोल पा सकते हैं और एक स्वस्थ मध्य प्रदेश का निर्माण कर सकते हैं।
रेगुलर जांच करायें
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार डायबिटीज और अन्य नॉन कॉमिकेबल डिजीज के प्रसार को कम करने के लिए स्वास्थ्य कार्यक्रमों और पहलों के माध्यम से लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि डायबिटीज और हाई बीपी को कंट्रोल करके हार्ट अटैक, किडनी और फेफड़े के रोग,अंधत्व और अन्य गंभीर जटिलताओं को रोका जा सकता है।
नागरिकों की समय पर स्क्रीनिंग, जांच की व्यवस्था की गई है। नियमित जांच से सही समय में समस्या का चिन्हांकन होता है, जिससे अपेक्षित सावधानियां और उपचार सहजता से किया जा सकता है। डायबिटीज और हाई बीपी के उपचार के लिए राज्य के सभी जिला अस्पतालों, सिविल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।
15 जिलों में असंचारी रोग बूथ स्थापित किए गए हैं ताकि मरीजों को अस्पताल के प्रवेश द्वार पर ही प्राथमिक जांच का लाभ मिल सके।
सरकार के समग्र प्रयास
राष्ट्रीय असंचारी रोग रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम (National Non-Communicable Disease Prevention and Control Programme) के तहत वर्तमान वर्ष में 38 लाख से अधिक नागरिक रजिस्टर्ड हो चुके हैं और 86 लाख से अधिक बार हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की जांच की जा चुकी है।
एनएफएचएस-5 अनुसार राज्य में डायबिटीज की प्रचलित दर वर्तमान में 13.5% है, जबकि हाई बीपी की दर 23.5% है। डायबिटीज और संबंधित जटिलताओं को नियंत्रित करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
असंचारी रोग कार्यक्रम के तहत अब तक 3 करोड़ 58 लाख से अधिक लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, जिसमें 1 करोड़ 91 लाख से अधिक लोगों की बीपी और ब्लड शुगर के लिए जांच की गई है। 19 लाख 57 हज़ार हाई बीपी के मरीज और 13 लाख से अधिक डायबिटीज के मरीज वर्तमान में मुफ्त उपचार प्राप्त कर रहे हैं।
दिल से जुड़ी आपात स्थितियों के इलाज के लिए सभी 52 जिला अस्पतालों में आईसीयू की स्थापना की गई है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और अन्य प्रमुख जिलों में कार्डियक केयर यूनिट भी स्थापित किए गए हैं। सभी जिलों में केंद्रीय लेबोरेटरीज चौबीसों घंटे ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट मार्कर जैसे जरूरी परीक्षण प्रदान कर रही हैं।
इसके साथ ही डायबिटीज के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जीवनशैली में परिवर्तन के लिए शैक्षणिक अभियान चलाए जा रहे हैं। आमजन तक डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और रोकथाम के उपायों की जानकारी पहुंचाई जा रही है।
ये भी पढ़ें- MP: रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से मजबूत होगा नर्मदापुरम संभाग; औद्योगिक विकास पर रहेगा फोकस
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines