Woman Beat Puppy To Death: पशुओं के साथ क्रूरता की घटना लगातार सामने आ रही है। ऐसे में नौगांव थाना क्षेत्र में हुई एक दर्दनाक घटना ने इंसानियत को तार- तार कर दिया। दरअसल संजय नगर की एक महिला ने 4 माह के (पप्पी) कुत्ते के बच्चे को पटक पटक कर मारा फिर घर की छत से नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने इस बात की सूचना पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था को दी। इसके बाद गांव के कुछ लोग पप्पी को लेकर नौगांव थाने पहुंचे। पुलिस ने महिला के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया
बताया जा रहा है कि रंगी बाई महिला के घर के बाहर ओटले पर पप्पी ने सूसू कर दी थी इसी से नाराज महिला रंगी बाई ने पप्पी से मारपीट की और घर की छत पर ले जाकर उसे नीचे फेंक दिया। नौगांव थाना प्रभारी सविता चौधरी ने बताया कि संजय कॉलोनी में पप्पी के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है कल शाम को हमारे पास एक महिला आई जो की वात्सल्य एनजीओ के लिए काम करती है। उनकी एक मित्र जो कि इसी ग्रुप में काम करती है। वह संजय नगर में रहती है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में बहुत ही विभत्स दृश्य देखने को मिला। मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने गली के कुत्ते के बच्चे के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़े: बिहार में परिवार के 3 लोगों की हत्या, पत्नी और बेटे समेत घर के मुखिया को गोली से छलनी किया
पूछताछ में महिला ने बताया
महिला ने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया। महिला ने बताया कि उसने आवेश में आकर कुत्ते के बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला। आगे वह बताती है कि वह मारते समय पप्पी को छत पर ले गई और छत पर से फेंक दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 और पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
पत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
14 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
17 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines