विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में एंट्री के दूसरे दिन गुरुवार को आदिवासियों पर फोकस रही। वह आदिवासी जननायक टंट्या मामा की जन्मस्थली बड़ौदा अहीर पहुंचे और टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद वह आदिवासी सभा पहुंचे जहां उनको आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा वाला जैकेट, टोपी पहनाई, तीर धनुष भी दिया गया।
राहुल गांधी ने आदिवासी सभा को संबोधन जय जोहार के नारे से करते हुए कहा कि टंट्या मामा व्यक्ति ही नहीं बल्कि एक सोच एक विचारधारा हैं। इसी सोच और विचारधारा के कारण आज मैं यहां आया हूं, टंट्या मामा निडरता, संघर्ष , क्रांतिकारी के तौर पर जाने जाते हैं। आदिवासी इस देश के असली मालिक हैं, उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आदिवासियों को वनवासी कहा, इसके पीछे उनकी दूसरी सोच है। इसके लिए बीजेपी आदिवासियों से माफी मांगे।
RSS की विचारधारा पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने कहा कि टंट्या मामा को फांसी पर अंग्रेजों ने चढ़ाया और RSS की विचारधारा ने अंग्रेजों की मदद की, ये दुनिया, पूरा हिंदुस्तान जानता है , जबकि कांग्रेस ने अंग्रेजों को भगाया और RSS अंग्रेजों के साथ खड़ी थी।
‘वनवासी’ शब्द कहने पर BJP आदिवासियों से मांगें माफी
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में नया शब्द प्रयोग किया वनवासी, जबकि आदिवासी के पीछे सोच ये हैं कि आप देश के पहले मालिक हो, आपका जल, जंगल, जमीन पर हक है, लेकिन आपको और आपके बच्चों को और अधिकार मिलना चाहिए , जबकि वनवासी मतलब सिर्फ जंगल और वन तक सीमित रखना, वन के बाहर आपका कोई अधिकार नहीं, बीजेपी जंगल उद्योगपति को दे रही है, जंगल काटे जा रहे हैं।
अगर आपका बेटी डॉक्टर-इंजीनियर बनना चाहे तो उसकी पूरी मदद मिलनी चाहिए। क्योंकि आप उसके हकदार हो। सबसे पहले आपका काम होना चाहिए। मतलब जंगल तो आपका है, लेकिन जंगल के बाहर भी अधिकार मिलना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि जब बीजेपी की सरकारें स्कूल और कॉलेज को प्रायवेटाइज कर देती है। उद्वोगपतियों के हवाले कर देती हैं तो आपके बच्चे शिक्षा नहीं पा पाते। आपके परिवारों को जब अस्पताल की जरूरत होती है तो वहां नहीं जा पाते।
बीजेपी पब्लिक सेक्टर को बंद करती है। रेलवे, बीएचईएल को प्रायवेटाइज करने का काम करती है तो सीधा आदिवासियों को चोट बांटती है।सबसे पहले BJP वनवासी शब्द के लिए माफी मांगे। वनवासी शब्द आपको खत्म करने का और आदिवासी आपको हिंदुस्तान का असली मालिक बनाने का शब्द है।
एमपी में आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार
राहुल गांधी ने कहा कि अगर हमारी सरकार आई तो आपको आपके हक देंगे। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार मध्यप्रदेश में हो रहे हैं। ऐसा प्रदेश हमें नहीं चाहिए, हमें आदिवासियों को इज्जत और रक्षा देने वाला प्रदेश चाहिए।
मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज दूसरे दिन खंडवा के बोरगांव से शुरू हुई, राहुल गांधी के साथ यात्रा में पहली बार प्रियंका गांधी वाड्रा और पति राबर्ट वाड्रा भी रहे। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता भी राहुल गांधी के साथ चलते रहे।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
13 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
13 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
14 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
17 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
21 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines