Akshay Kanti withdraw Nomination from Indore: MP में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण से पहले भाजपा ने एक और बड़ा खेला कर दिया। एमपी की इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया। आज नामांकन वापसी की आखिरी तारीख थी ऐसे में अक्षय ने भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ जाकर नामांकन वापस ले लिया। वे थोड़ी देर में भाजपा कार्यालय जाकर बीजेपी का दामन थाम लेंगे। ऐसे में अक्षय कांति के नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस एक बार फिर बैकफुट पर है और चारों ओर फजीहत भी हो रही है। ऐसे में आइये जानते हैं ऐसे क्या कारण थे जिसके कारण अक्षय कांति ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
1. मीडिया सूत्रों की मानें तो अक्षय कांति का जमीन से जुड़ा एक विवाद कई दिनों से चल रहा है। कांति के नामांकन के बाद से पुलिस ने इस केस में गवाहों के बयान दर्ज करवाए। इससे कांति पर दबाव बढ़ गया। इस मामले में पुलिस ने 307 जैसी धारा भी लगा सकती है। जो कि हाफ मर्डर की धारा है।
2. जमीन विवाद के अलावा एक मामला उनके काॅलेज से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार उनका एक काॅलेज है जिसको लेकर लगातार यह सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर शिक्षा विभाग से इसकी मान्यता ली। अब खबर थी कि शिक्ष विभाग ने काॅलेज की मान्यता संबंधी अनियमिताओं की जांच के लिए कमेटी बनाई थी। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर विभाग उनकी मान्यता भी रद्द कर सकता है।
3. ऐसे में भाजपा लगातार कांति बम पर दबाव बना रही थी इसके बाद लगातार हो रही शिकायतों और एफआईआर के बाद उन्होंने बीजेपी की सदस्यता मंजूर कर ली।
ये भी पढ़ेंः इंदौर में भी ‘ऑपरेशन निर्विरोध’! कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति BJP में शामिल, वापस लिया नामांकन
ये भी पढ़ेंः अमित शाह के ‘जनाजे’ बयान पर दिग्विजय का पलटवार, बोले- यह तो उनका मेरे लिए प्यार है
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
19 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
21 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
23 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines