इंदौर में भी 'ऑपरेशन निर्विरोध'! कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति BJP में शामिल, वापस लिया नामांकन

MP Lok Sabha Election 2024: इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इससे पहले गुजरात के सूरत में पार्टी कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी अपना नामांकन वापस ले लिया था।

MP Lok Sabha Election 2024 Akshay Kanti Bam

अक्षय कांति बम के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

विज्ञापन

Akshay Kanti Bam Indore Congress Candidate: गुजरात के सूरत की तरह एमपी में इंदौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। एमपी सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा कि इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी पीएम नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फोटो भी उनके साथ शेयर की है।

बता दें कि एमपी की इंदौर लोकसभा सीट पर 13 मई को चौथे चरण में मतदान होगा। इससे पहले इंदौर में नामांकन करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल थी। नाम वापसी के लिए सोमवार 29 अप्रैल आखिरी दिन है। ऐसे में कांग्रेस कुछ समझ पाती मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के साथ खेला कर दिया। वहीं भाजपा ने इंदौर से मौजूदा सांसद शंकर लालवानी को टिकट दिया है।

विज्ञापन

सूरत में ऐसे अंजाम दिया गया ऑपरेशन कमल

इससे पहले गुजरात की लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभाणी ने भाजपा से हाथ मिला लिया था। उन्होंने नामांकन के दौरान प्रस्तावकों में पार्टी कैडर के कार्यकर्ताओं का शपथ पत्र नहीं देकर अपने रिश्तेदारों का शपथ पत्र जमा करवाया। इसके बाद उनके रिश्तेदारों ने शपथ पत्र को फर्जी बताया। शपथ पत्र फर्जी बताने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने नीलेश कुंभाणी के नामांकन को खारिज कर दिया।

इतना ही नहीं कांग्रेस के डमी कैंडिडेट सुरेश पडसाला का प्रस्तावक भी अपने भांजे का बनवाया। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल को निर्विरोध सांसद चुन लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ