मध्य प्रदेश के भिंड जिले का डीएम संजीव श्रीवास्तव एक छात्र को थप्पड़ मारने के बाद विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर डीएम के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है। दरअसल, ये IAS ऑफिसर पहले भी कई विवादों में घिर चुके हैं।
कौन है IAS संजीव श्रीवास्तव?
संजीव श्रीवास्तव का जन्म 27 जून 1968 को मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में हुआ है। संजीव 2011 बैच के मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सर्विस अधिकारी हैं। इसके बाद प्रमोशन के जरिए आईएएस बने हैं। बताया जाता है कि 2 मई 2025 को संजीव श्रीवास्तव भिंड जिले के डीएम के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले भी संजीव एमपी के अलग-अलग जिलों में महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं। संजीव श्रीवास्तव का विवादों से पुराना नाता रहा है, लेकिन इस बार वो बुरे फंसे हैं। लोगों का गुस्सा भर रहा है। सरकार उन्हें पद से हटा सकती है।
विवादों से रहा है पुराना नामा
बताया जाता है कि फरवरी में एमी हाई कोर्ट की ग्वालियर पीठ ने लोक निर्माण से जुड़े एक मामले को लेकर संजीव श्रीवास्तव की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। इस मामले को लेकर कोर्ट ने कठोर शब्दों में कहा था कि मुख्य सचिव को तय करना चाहिए कि ऐसे अधिकारी को फील्ड में रखना चाहिए है या नहीं। इससे पहले भिंड में तैनात तहसीलदार माला शर्मा ने संजीव श्रीवास्तव और एसडीएम पराग जैन पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।
तहसीलदार ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
इस मामले को लेकर तहसीलदार माला शर्मा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। इस पत्र में माला ने लिखा कि अगर इस उत्पीड़न से मुझे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार संजीव श्रीवास्तव और पराग जैन होंगे।
थप्पड़बाज डीएम का वायरल
छात्र को थप्पड़ मारते हुए डीएम संजीव श्रीवास्तव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को लेकर गुस्से में हैं और डीएम पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई यूजर्स ने संजीव श्रीवास्तव व्यवहार को अमानवीय और सत्ता का दुरुपयोग बताया है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines