कौन हैं राजेंद्र भारती, जिन्होंने एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया से दी शिकस्त

Who is Rajendra Bharti, Defeated Narottam Mishra From Datia: नरोत्तम मिश्रा को इस बार राजेंद्र भारती ने पटकनी दे दी।

Who is Rajendra Bharti, defeated MP Home Minister Narottam Mishra from Datia

Who is Rajendra Bharti, defeated MP Home Minister Narottam Mishra from Datia

विज्ञापन

Who is Rajendra Bharti, Defeated Narottam Mishra From Datia: राजनीति में कभी भी किसी का पासा पलट सकता है। कुछ ऐसा ही हाल मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ हुआ। वह बीजेपी की आंधी में भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। उन्हें दतिया से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती ने 7742 वोटों ने शिकस्त दी। एमपी की सियासत में नरोत्तम मिश्रा बड़ा नाम रहे हैं। वह कद्दावर नेता के तौर पर इस सीट से लगातार चुनाव जीत रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें राजेंद्र भारती ने पटकनी दे दी। आइए जानते हैं राजेंद्र भारती कौन हैं…

कांग्रेस ने काटा था राजेंद्र भारती का टिकट

राजेंद्र भारती और नरोत्तम मिश्रा के बीच आपसी दुश्मनी किसी से छुपी नहीं है। लंबे समय से दोनों के बीच अदावत रही है। खास बात यह है कि कांग्रेस ने इस बार राजेंद्र भारती का टिकट काट दिया था, लेकिन प्रत्याशी अवधेश नायक का विरोध हो जाने की वजह से कांग्रेस आखिरकार बैकफुट पर आई और राजेंद्र भारती को टिकट देना पड़ा। पिछले चुनाव में भारती को मिश्रा ने शिकस्त दी थी। हालांकि इससे पहले भारती 2008 में भी नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ चुनाव जीत चुके हैं।

Advertisment

64 साल के भारती ने एलएलबी तक पढ़ाई की है। वह दतिया में कृषि ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष (1984-2007) भी रह चुके हैं। साथ ही राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के पांच साल तक उपाध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा अनुशासन समिति में प्रशासनिक विभागों के सदस्य, आरोप-पत्र समिति और मप्र कांग्रेस समिति में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

विज्ञापन

कैसे हुई नरोत्तम मिश्रा की हार? 

कहा जा रहा है कि नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ जमीनी स्तर पर सत्ता विरोधी लहर चल रही थी, जिसे वे भांप नहीं पाए। जबकि राजेंद्र भारती लगातार मजबूत होते रहे। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब कांग्रेस ने उनका टिकट काटने की कोशिश की, तो कार्यकर्ताओं ने अवधेश नायक का भारी विरोध कर जगह-जगह प्रदर्शन किए। यहां तक कि उनके पुतले भी फूंके गए।

विज्ञापन

इसके साथ ही नरोत्तम मिश्रा लगातार विवादों में चल रहे थे। कुछ साल पहले मिश्रा के निर्वाचन क्षेत्र दतिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया था कि वह पुलिस का इस्तेमाल डराने-धमकाने के लिए करते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ