Poonam Gupta Getting Married At Rashtrapati Bhavan: वेलेंटाइन डे वीक पर यानी 12 फरवरी को द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की सुरक्षा में तैनात पीएसओ की शादी है। ये शादी राष्ट्रपति भवन में हो रही है, मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा था कि ये ऐतिहासिक शादी है और राष्ट्रपति भवन में पहली बार किसी की शादी हो रही है। लेकिन ऐसा नहीं है। पीआईबी फैक्ट चेक ने इसका खंडन किया है।
सरकार के प्रचार-प्रसार का जिम्मा उठाने वाली नोडल एजेंसी पीआईबी ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में पहली बार किसी की शादी होने वाली सभी खबरें झूठी हैं। राष्ट्रपति भवन में पहले भी कई बार शहनाई बज चुकी हैं और इसी कड़ी में राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात पीएसओ पूनम गुप्ता की शादी है।
कौन है दुल्हन जिसकी राष्ट्रपति भवन से उठेगी डोली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में तैनात पीएसओ पूनम गुप्ता दुल्हन बनने वाली हैं। जिनकी शादी सीआरपीएफ अधिकारी अवनीश सिंह के साथ होने वाली है। बताया जा रहा है कि पूनम गुप्ता CRPF की सहायक महिला कमांडो हैं और वो राष्ट्रपति भवन में पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। जिनसे वो शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं वो भी CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट हैं।
यह भी पढ़ें: हीरोइन बनते ही महाकुंभ गर्ल मोनालिसा कितनी चेंज, जानें वायरल वीडियो का सच
कैसे मिली राष्ट्रपति भवन में शादी की परमिशन
अब सवाल ये उठता है कि आखिर पुनम गुप्ता तो राष्ट्रपति भवन में शादी की परमिशन कैसे मिली। जान लें कि उनकी शादी राष्ट्रपति भवन में स्थित मदर टेरेसा कॉम्प्लेक्स में है। दरअसल पुनम ने अपनी शादी की इच्छा को राष्ट्रपति के सामने रखा और कहा कि वो राष्ट्रपति भवन में शादी करना चाहती हैं। उन्होंने इसके लिए खास रिक्वेस्ट की थी। राष्ट्रपति मुर्मू ने पूनम के काम, प्रोफेशनलिज्म और उनकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उनके इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया।
राष्ट्रपति भवन में आने से पहले कहां तैनात थीं पूनम
मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली पूनम गुप्ता ने मैथमेटिक्स और इंग्लिश लिटरेचर में डिग्री ली है। वहीं उन्होंने ग्वालियर यूनिवर्सिटी से बी.एड किया। वो UPSC CRPF में 81 वीं रैंक की जवान रही हैं। राष्ट्रपति भवन में तैनीती से पहले पूनम गुप्ता ने बिहार के नक्सल प्रभावित इलाके में काम किया है। वहीं उन्होंने 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर महिला टुकड़ी की अगुवाई भी की है।
यह भी पढ़ें: अंबानी परिवार की छोटी बहू टीना अंबानी कितनी अमीर? एंटीलिया से कम नहीं 80 की दशक की एक्ट्रेस का घर
संबंधित खबरें
श्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
4 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
4 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
4 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
6 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
10 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines