Bhopal News: भोपाल में पानी की जरूरतों में अहम रोल अदा करने वाले केरवा डैम को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सख्ती दिखाई है. एनवायरनमेंटलिस्ट सुभाष चंद्र पांडे की याचिका पर सुनवाई करते हुए ट्रिब्यूनल ने डैम से लगातार पानी बहने की शिकायत पर चिंता जताई. NGT ने मध्य प्रदेश सरकार और जल संसाधन विभाग से 15 दिन के अंदर रिपोर्ट पेश करने को कहा है.
केरवा और कलियासोत डैम की जांच
मामला केरवा और कलियासोत डैम के फुल टैंक लेवल (FTL) से जुड़ा है. NGT ने दोनों जलाशयों के FTL की असल लिमिट तय करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ड्रोन सर्वे और मौके पर जाकर जांच की. इंवेस्टिगेशन के दौरान कलियासोत डैम के FTL के आसपास कई पक्के निर्माण, डेयरी, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां सामने आईं. वहीं केरवा डैम के पास एक बड़े नाले से लगातार पानी बाहर निकलने की बात भी सामने आई.
नाले से बह रहा पानी
पिटीशनर के मुताबिक डैम के किनारे बने नाले के कारण पानी लगातार बाहर जा रहा है. इससे केरवा का जलस्तर FTL तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है. उनका कहना है कि जब तक पानी निर्धारित स्तर तक नहीं पहुंचेगा, तब तक FTL की सही सीमा का सीमांकन करना भी मुश्किल रहेगा.
सुभाष चंद्र पांडे ने दावा किया कि जब वह मौके पर FTL के डिमार्केशन और मार्किंग का प्रॉसेस देखने पहुंचे, तो अधिकारियों की ओर से प्रक्रिया रोकने की कोशिश की गई. अधिकारियों का कथित तौर पर कहना था कि डैम का पानी FTL तक पहुंचने के बाद ही सीमांकन किया जा सकता है.
NGT ने मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट
सुभाष चंद्र पांडे ने सुनवाई के दौरान डैम से पानी बहने से जुड़े फोटो और वीडियो भी पेश किए. इसके बाद NGT ने पानी की निकासी रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने और उनकी जानकारी रिपोर्ट के जरिए देने को कहा. ट्रिब्यूनल ने राज्य सरकार और जल संसाधन विभाग से 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है. इसमें केरवा डैम के संरक्षण, पानी की निकासी रोकने और FTL क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी देनी होगी.
याचिका में इस मामले को सिर्फ पानी की बर्बादी नहीं, बल्कि भोपाल के अहम जल स्रोत के संरक्षण से जुड़ा मुद्दा बताया गया है. हालांकि जल संकट की आशंका और पानी की बर्बादी से जुड़े दावों पर आगे की स्थिति इससे जुड़े विभाग की रिपोर्ट और कार्रवाई से साफ होगी.
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines